ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
बिहार

बिहार: मुजफ्फरपुर में खत्म हुआ सियार का टेरर, गांववालों ने पीट-पीटकर मार डाला, 24 लोगों को काट चुका था

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सियार ने आतंक का माहौल कायम कर रख था. कुढ़नी प्रखंड के लगभग 24 लोगों को सियार ने काटकर जख्मी कर दिया था. गांव के लोग दहशत में जी रहे थे. इस बीच, सियार ने गांव में फिर से लोगों पर हमला बोल दिया. लेकिन इस बार गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला.

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर गांव में ग्रामीणों ने सियार को लाठी-डंडे से मार गिराया. सियार के मारे जाने के बाद लोगों ने राहत की सास ली. जानकारी के मुताबिक, कुछ गांववाले शौच के लिए गए थे. इसी दौरान पीछे से सियार ने हमला कर दिया. सियार के हमला बोलते ही गांववाले मौके पर जुट गए.

गांववालों ने पीट-पीटकर मार डाला

गांववालों ने सियार को चारों ओर से घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया. जैसे ही सियार के मारे जाने की खबर फैली, आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए. सियार का शव सड़क किनारे पड़ा था. सूचना मिलते ही वन विभाग का टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सियार के शव को पुरुषोत्तमपुर चमरुआ के पास सड़क किनारे खेत से बरामद किया गया है. उसके एक पैर की हड्डी टूटी हुई है. अंदरुनी हेमरेज भी मिला है. मरने वाला सियार नर था.

सियार ने मचा रखा था आतंक

पिछले एक सप्ताह से सियार ने मुसहरी और कुढ़नी ब्लॉक के कई गांवों में आतंक का माहौल कायम कर रखा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो दर्जन से अधिक लोगों को काटकर सियार जख्मी भी कर चुका था. लोग इस सियार से काफी भयभीत थे. वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया हुआ था. लेकिन सियार पकड़ में नहीं आ रहा था.

इन दिनों में यूपी के बहराइच, बस्ती, गोरखपुर और बांदा में भेड़िये और सियार ने आतंक का राज कायम कर रखा है. बहराइच में भेड़िए के हमले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button