ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

जाम गेट पर बदमाशों का आतंक, आर्मी के ट्रेनी और दो युवतियों से मारपीट कर लूटा

महू। इंदौर की महू तहसील के बडगोंदा थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात जाम गेट पर आर्मी प्रशिक्षु व उनके साथ गई युवतियों के साथ लूट व मारपीट की घटना हुई है। ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि 2 आर्मी के प्रशिक्षु अपनी साथी युवतियों के साथ रात करीब 11 बजे जामगेट क्षेत्र में पहुंची थे।

यहां रात करीब 2 बजे करीब 7-8 लोगों ने चारों युवक-युवतियों को घेर लिया। आरोपितों ने चारों से लूटपाट कर 10 लाख रुपए की डिमांड रखी। यहां से एक लड़की और एक लड़के को बंधक बनाकर शेष दोनों को पैसे लेने भेजा। युवक-युवतियों ने मौके से बाहर आने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी।

रात करीब 4.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही एसपी हितिक वासल, एएसपी रूपेश द्विवेदी भी मौके पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 थाना प्रभारी की टीम बनाकर क्षेत्र में जांच में जुटाया।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक युवतियों से लूट का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने चारों युवक-युवतियों को उपचार के लिए मध्यभारत अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button