ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
टेक्नोलॉजी

Google TV: Netflix-Prime और Disney एक ही ऐप्लीकेशन पर मिलेंगे सब

स्मार्टफोन में हर ओटीटी प्लेटफॉर्म रख पाना थोड़ा मुश्किल होता है. बार-बार किसी ऐप को हटाने या डाउनलोड करने में दिक्कत भी आती है. ऐसे में अगर सब एप्लीकेशन एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाए तो इससे काफी फायदा होगा. गूगल टीवी ऐप पर आपको सब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक जगह पर ही मिल जाएंगे. बार-बार अलग ऐप डाउनलोड करने से छुटकारा मिल जाएगा. ये ऐप मोबाइल के साथ स्मार्ट टीवी में भी आसानी से कनेक्ट हो जाती है. इस ऐप को आप कैसे यूज कर सकते हैं और स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करने का पूरा प्रोसेस यहां पढ़ें.

गूगल टीवी कैसे काम करता है

गूगल टीवी को आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए, आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, अपने फोन में Google TV ऐप ओपन करें. इसके बाद टीवी से कनेक्ट करें के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां कनेक्ट करने वाले डिवाइस को सलेक्ट करें, टीवी पर जो कोड शो रहा है वो कोड भरें. ये करने के बाद डिवाइस से कनेक्ट करें के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां पर आपको Netflix, Prime, Disney, Sony Liv, ZEE5, MX Player, YouTube और एपल टीवी जैसे ऐप्स मिल जाते हैं.

गूगल टीवी को ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट

अगर आप गूगल टीवी को ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले, होम स्क्रीन पर प्रोफाइल या नाम के पहले अक्षर पर जाएं और सेटिंग सलेक्ट करें. इसके बाद, रिमोट और ऐक्सेसरी का ऑप्शन सलेक्ट करें. डिवाइस सलेक्ट करने के बाद कनेक्ट करें के ऑप्शन पर क्लिक करें.

गूगल टीवी पर लाइव टीवी

गूगल टीवी पर लाइव टीवी देखना चाहते हैं तो आपको अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा गूगल टीवी पर Google Assistant फीचर भी मिलता है, इसे इंस्टॉल करके और बेहतर एक्सपीरियंस हासिल करसकते हैं. इसमें आप कोई भी कमांड देकर वॉयस से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं.

सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म

गूगल टीवी पर आपको कई चैनल्स मिलते हैं, इसकेअलावा जिन ओटीटी प्लेटफॉर्म का आपने सब्सक्रिप्शन ले रखा वो सभी ऐप बिना डाउनलोड किए इस पर यूज कर सकते हैं. इसके लिए आपको हर ओटीटी ऐप को डाउनलोड करने से छुटकारा मिल जाएगा. आपके टाइम और फोन के स्टोरेज की बचत होगी. आपको सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाएगा.

Related Articles

Back to top button