ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
दिल्ली/NCR

भारी बारिश से मिल जाएगी राहत, कब यू-टर्न लेगा मानसून? सामने आई तारीख

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाके में लगातार हो रही बारिश से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने मानसून के वापस लौटने को लेकर जानकारी दी है. वहीं दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाओं के कारण इस वर्ष मानसून में अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में औसत से ज्यादा बारिश हुई. वहीं अब मानसून अपनी वापसी यात्रा शुरू करने वाला है. मानसून की वापसी के संबंध में मौसम विभाग ने जानकारी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर से 25 सितंबर के बीच मानसून की वापसी यात्रा शुरू होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि इस साल मानसून औसत से ज्यादा दिनों तक बना रहेगा. वहीं इस साल मानसून के समय से पहले आने की भी संभावना जताई थी और ऐसा ही हुआ. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून समय से पहले पहुंच गया. वहीं केरल में भी मानसून तय समय से पहले पहुंच गया. मानसून आम तौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है. इसके बाद यह 17 सितंबर के आसपास वापसी शुरू कर देता है.

19 से 25 सितंबर के बीच वापस लौटेगा मानसून

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाओं की वापसी के लिए अगले सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है. इसके चलते 19 से 25 सितंबर के बीच मानसून का वापस लौटना शुरू हो जाएगा. मौसम वैज्ञानिकों ने इस समय ला नीना के सक्रिय होने कारण सितंबर में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी. अनुमान लगाया गया था कि यह बारिश अक्टूबर में भी जारी रहेगी. लेकिन मौसम विभाग ने इस संभावना से इनकार कर दिया है.

देश के इन राज्यों में औसत से कम हुई बारिश

देश में औसत वर्षा 772.5 मिमी हुई है. 1 जून को देश में मानसून के प्रवेश के बाद से अब तक 836.7 मिमी बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग ने बताया कि यह मात्रा आठ प्रतिशत अधिक है. वहीं पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में औसत से 16 फीसदी कम बारिश हुई.

Related Articles

Back to top button