ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

कोरोना के खिलाफ जंग होगी और तेजी, आज चीन से 6.5 लाख टेस्टिंग किट्स पहुंचेगी भारत

कोरोना से निपटने के लिए चीन से करीब साढ़े छह लाख टेस्टिंग किट गुरुवार को दोपहर भारत पहुंच जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक गुआंगझाउ की वोंडफो कंपनी से तीन लाख और झूहाई की लिवज़ोन कंपनी की ढाई लाख रैपिड टेस्टिंग किट्स तथा शेन्झेन की एमजीआई कंपनी की एक लाख आरएनए एक्सट्रैक्शन किट्स को कल देर रात कस्टम क्लीयरेंस मिल गई है और आज सुबह कार्गो विमान से इन कुल साढ़े 6 लाख किट्स की खेप भारत के लिए रवाना हो चुकी है और यह शाम तक यहां पहुंच जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि इन टेस्टिंग किट्स को भारत ने इनकी निर्माता कंपनियों से खरीदा है। ये चीन की ओर से किसी सहायता का भाग नहीं है। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास और गुआंगझाउ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इन किट्स को वाणिज्यिक आधार पर प्राप्त करने तथा कस्टम आदि औपचारिकताओं को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करके भारत रवाना करने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि देश में कोरोना  संक्रमितों की संख्या 12 हजार के करीब पहुंच गई है और 414 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button