ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद के खिलाफ अब ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के आलिमी मरकज के मुखिया मौलाना साद कंधालवी पर अब जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मौलाना साद कांधलवी और प्रबंधन कमेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ED ने दिल्ली पुलिस की एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया है। मौलाना साद पर देश और विदेश से फंडिंग लेने और हवाला के जरिये पैसा जुटाने का आरोप है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग केस जमात से जुड़े ट्रस्टों के साथ-साथ कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दायर किए गए हैं।

वहीं मौलना साद के वकील तौसीफ खान ने कहा कि उन्हें इसकी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘मीडिया के जरिए मुझे मौलना साद और दूसरों पर ED की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने की खबर मिली, लेकिन हमारे पास अब तक कोई सूचना नहीं है। वहीं वकील ने कहा कि मौलाना साद के पारिवारिक सदस्य जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है कि वो लोग जांच से बच रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने 31 मार्च को ही मौलाना साद समेत सात लोगों खिलाफ लॉकडाउन के आदेश का खुला उल्लंघन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। बता दें कि बीते महीने निजामुद्दीन मरकज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जो देश में कोरोना का बड़ा हॉटस्पॉट बना था। देश के कई राज्यों से आए जमाती इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिनमें से हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए।

Related Articles

Back to top button