ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
टेक्नोलॉजी

TikTok यूजर्स के लिए अलर्ट, बग की चपेट में आई एप, WHO के अकाउंट से भी शेयर की गई फर्जी वीडियो

पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुई शॉट वीडियो मेकिंग एप TikTok अब एक बग की चपेट में आ गई है। इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स किसी भी यूजर की टाइमलाइन पर फर्जी वीडियो शेयर कर सकते हैं, इसलिए आपको अब सतर्क रहने की सख्त जरूरत है। टिकटॉक में इस बग का खुलासा दो iOS डिवैल्पर्स ने किया है, हालांकि टिकटॉक ने अभी अपनी ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

  • डिवैल्पर्स, तलाल हज बेरी और टॉमी मिस्क ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में दावा करते हुए कहा है कि आपके फोन द्वारा तैयार की जा रही मीडिया फाइल को डाउनलोड करने के लिए टिकटॉक अनसिक्योर (असुरक्षित) HTTP का इस्तेमाल कर रही है। असुरक्षित HTTP के उपयोग के कारण हैकर्स टिकटॉक यूजर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो को बदल सकते हैं। कहा जा रहा है कि वीडियो, फोटो के साथ-साथ प्रोफाइल पिक्चर में भी बदलाव संभव है।

ऑनलाइन वैबसाइट लेटैस्ट हैकिंग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉग में यहां तक दावा किया गया है कि वेरिफाइड अकाउंट के साथ भी छेड़छाड़ की जा सकती है।

WHO के अकाउंट से भी शेयर की गई फर्जी वीडियो

आपको जानकर हैरानी होगी कि टिकटॉक के अनएन्क्रिप्टेड HTTP का फायदा उठाकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अकाउंट से कोरोना को लेकर फर्जी वीडियो शेयर की गई है। डिवैल्पर्स ने बताया है कि यह बग iOS एप के वर्जन 15.5.6 और एंड्रॉयड एप के वर्जन 15.7.4 में मौजूद है।

Related Articles

Back to top button