ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

गुना में भाजपा ने जीता वार्ड क्रमांक 30 का उपचुनाव, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को 379 वोट से हराया

गुना। मध्य प्रदेश के गुना नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 30 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है। भाजपा के प्रत्याशी रमेश भील विजयी घोषित हुए हैं। जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हेमलता सितारा चुनाव हार गई हैं। बता दें कि गुना नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 30 में 11 सितम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 1876 मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में की गई। महज 45 मिनट बाद चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश भील को 1116 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हेमलता सितारा को 737 मत ही प्राप्त हो सके। नोटा को 23 मतदाताओं द्वारा चुना गया। इस तरह भाजपा प्रत्याशी रमेश भील 379 मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीते गए हैं।

उपचुनाव में मिली जीत के बाद वार्ड क्रमांक 30 के नव निर्वाचित पार्षद रमेश भील भावुक हो गए। उन्होंने जीत के लिए वार्ड के मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही पूर्व में हुई गलतियों के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी। रमेश भील ने कहा कि यह जीत उनकी अपनी नहीं है बल्कि वार्ड 30 के मतदाताओं और भाजपा की जीत है। रमेश ने आश्वासन दिया है कि वार्ड में अधूरे रह गए कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। सीसी निर्माण जैसे कार्यों में गति लाई जाएगी।

बता दें कि वार्ड क्रमांक 30 के मतदाताओं ने साल 2022 में हुए नगरपालिका चुनाव के दौरान भाजपा के अमित गौड़ को अपना पार्षद चुना था। निर्वाचित होने के लगभग एक साल बाद अमित गौड़ शासकीय सेवा में चयनित हो गए और उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इस वार्ड में उपचुनाव कराए गए। भाजपा ने पूर्व पार्षद रमेश भील को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि कांग्रेस ने सबसे पहले हरिराम सेहरिया को उम्मीदवार बनाया। लेकिन एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान हरिराम सेहरिया ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। फॉर्म भरने की तारीख समाप्त होने की वजह से कांग्रेस को अपने पुराने कार्यकर्ता विक्की सितारा की माँ हेमलता सितारा को समर्थन देना पड़ा। पूरा चुनाव काफी रोमांचक रहा। इस दौरान वार्डवासियों की ओर से विकास कार्य नहीं होने के आरोप लगे। नाराजगी भी देखी गई। लेकिन परिणाम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आए हैं।

Related Articles

Back to top button