ब्रेकिंग
Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में डीप डिप्रेशन का असर; दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का... Bilaspur High Court News Divorce: केवल आरोप लगाने से नहीं मिलेगा तलाक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का वैवाहिक... DSPMU 3rd Convocation Ranchi: डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न; 142 मेधावियों को मिला गोल्... Jharkhand Palamu Crime & News: पतरिया खुर्द हादसे के 36 घंटे बाद पहुंची NDRF; 10 वर्षीय हेमंत की तला... Hemant Soren ED News Ranchi: बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सि... Koderma Railway News: कोडरमा स्टेशन पर बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी... Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म...
मध्यप्रदेश

जावद में जाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और नशीले पाउडर के साथ एक आरोपी पकड़ा

जावद: रतनगढ़ थाने की जाट पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए, रशियन ड्रग एम डी के साथ अल्प्राजोलम पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए रतनगढ़ थाना प्रभारी बी. एस. गोरे ने बताया कि जाट पुलिस चौकी प्रभारी ए. एस. आई. कैलाश राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि एक युवक नीले रंग की मोटर साइकिल पर जिसकी पीठ पर एक बेग टंगा है, वो मंदसौर से जाट होकर अवैध मादक पदार्थ एम.डी.और अल्प्राजोलम नशीला पावडर पीठ पर टांगे हुए लेकर बेगू की तरफ किसी को देने जाने वाला है, इस सूचना पर चौकी प्रभारी ने गोल डूंगरी चौराहा जाट मे नाकाबंदी की तो एक मोटर साइकिल पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। उसको रोककर बैग की तलाशी ली तो उसमें अवैध मादक पदार्थ एम. डी. 33 ग्राम के साथ नशीला ड्रग्स, अल्प्राजोलम  375 ग्राम जिसकी कीमत 13 लाख रूपये है, पुलिस ने बरामद करके आरोपी तस्कर वसीम पिता खाजू अजमेरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बागलिया थाना हथुनीया जिला प्रतापगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपी तस्कर से पूछताछ कर रही है कि पकड़ाई ड्रग कहां से लाया था और किसे देना थी।

पहली बार थाना रतनगढ़ की पुलिस चौकी जाट ने ये एम. डी. जैसी और अल्प्राजोलम जैसे अवैध मादक पदार्थ को बरामद किया है, क्योंकि इस क्षेत्र में अफीम के पट्टे होने से यहां सरकार द्वारा दिए गए लाइसेंस पर अफीम की खेती की जाती है और इस क्षेत्र में अफीम और डोडाचूरा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी भी जमकर होती है और आए दिन पुलिस इसकी तस्करी करने वालों को पकड़ती है, मगर एम. डी जैसी ड्रग का पकड़ना क्षेत्र में बड़ी बात है, क्योंकि ये ड्रग काफी खतरनाक है और युवा वर्ग इसकी लत में पड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button