ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
दिल्ली/NCR

दरक रहे पहाड़, बारिश-बाढ़ से ‘हाहाकार’, बिहार-UP सहित इन 10 राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली एनसीआर ही नहीं, देश के बड़े हिस्से में इन दिनों मानसून खूब मेहरबान है. शहर-शहर बारिश हो रही है. इससे जगह जगह जलभराव की स्थिति बन गई है. वहीं गांवों में यही बारिश आफत बन गई है. कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. देश की सभी नदियों की तराई वालों इलाकों में पानी भर गया है. दिल्ली एनसीआर में ही बीते चार दिनों से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है. शनिवार की देर रात दिल्ली के अलावा, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मूसलाधार बारिश हुई.

यही स्थिति पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अलावा बिहार और राजस्थान के बड़े हिस्से में देखने को मिली. इस बारिश से हरियाणा पंजाब भी अछूते नहीं रहे. उधर, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी तेज बारिश हुई. इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की भी सूचना है. भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को हरियाणा में सर्वाधिक बारिश हुई. इसी प्रकार पहाड़ी राज्यों में बारिश से सबसे अधिक प्रभावित उत्तराखंड हुआ है.

अब सिमटने लगा मानसून

शनिवार को दिल्ली एनसीआर में भी पूरे दिन बारिश हुई. हालांकि यहां हुई बारिश कम फुहारे ही ज्यादा थे. लेकिन शनिवार की रात में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज हुई है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस समय बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन की स्थिति बनी है. इसकी वजह से मानसून का ट्रफ पश्चिमी घाट के ऊपर से निकल रहा है. इसके चलते बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड के अलावा बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में तो बारिश हो रही है. वहीं देश के बाकी हिस्सों में अब मानसून का असर खत्म होने को आ गया है.

बिहार झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तरी ओडिशा, झारखंड के अलावा बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट skymetweather.com के मुताबिक सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Related Articles

Back to top button