ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
दिल्ली/NCR

एक लड़की ने तोड़ा 60 लड़कों का दिल, बात करके छोड़ देती है… दिलजले आशिक की कहानी से पुलिस भी हैरान

दिल्ली के पुलिस कंट्रोल रूम में एक अजीब तरह की शिकायत आई है. इस शिकायत को सुनकर आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन आप को हंसी भी आ जाएगी. इस बात की पूरी गारंटी है. खुद इस शिकायत को सुनकर और पूरे मामले को जानकर पुलिसकर्मी भी हंस रहे हैं. मामला भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम में सोमवार की शाम पांच बजे एक युवक ने फोन किया. बताया कि वह राजीव नगर क्षेत्र के शनिबाजार में रहता है.

कहा कि वह एक लड़की को प्यार करता है, लेकिन लड़की अब उसे भाव नहीं दे रही. कहा कि यह लड़की उससे पहले 60 अन्य लोगों से प्यार कर चुकी है. यह लड़कों को फंसाती है और कुछ दिन प्यार भरी बातें करती है और फिर उसका दिल तोड़कर किसी और से बात करने लग जाती है. इस सूचना पर पुलिस ने कंट्रोल रूमें ने इस मामले को लोकल पुलिस के पास भेज दिया. वहीं जब लोकल पुलिस ने युवक को ट्रैस कर उससे पूछताछ की तो उसने साफ तौर पर कुछ नहीं बताया.

सोशल मीडिया में वायरल हो रही शिकायत

इसके बाद उसके घर वालों से बात की गई. उसकी भाभी ने बताया कि उसका देवर नोएडा में रहने वाली किसी लड़की पर फिदा है और अब वह बात नहीं कर रही है तो बावला हो गया है. कंट्रोल रूप में आए इस फोन कॉल को लेकर पुलिस महकमे में खूब चर्चा हो रही है. यही नहीं, इस घटना क्रम को जीडी में भी दर्ज किया गया है. वहीं अब जीडी पर दर्ज विवरण सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button