ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
हरियाणा

महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, मुफ्त बिजली और OPS…हरियाणा के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में बुधवार को मेनिफेस्टों जारी किया गया. कांग्रेस ने हरियाणा के लोगों से 7 गारंटी का वादा किया है. घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 25 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस का जिक्र किया गया है.

ये हैं कांग्रेस की 7 गारंटी

  • हर परिवार को खुशहाली (300 यूनिट मुफ्त बिजली और 25 लाख रुपये का मेडिकल इश्योरेंस)
  • महिलाओं को शक्ति ( हर महीने 2000 रुपये और 500 रुपये में गैस सिलेंडर)
  • गरीबों को छत ( 3.5 लाख रुपये में 2 कमरे का घर, 100 यार्ड प्लॉट)
  • किसानों को समृद्धि (एमएसपी गारंटी और मुआवजा)
  • पिछड़ों को अधिकार (जातीय जनगणना, क्रीमी लेयर की लिमिट 10 लाख)
  • सामाजिक सुरक्षा को बल (6000 रुपये पेंशन, 6000 रुपये दिव्यांग पेंशन, विधवाओं को 6 हजार रुपये पेंशन और OPS की बहाली)
  • युवाओं को सुरक्षित भविष्य (2 लाख खाली पदों की भर्ती, नशा मुक्त हरियाणा पहल)

इन नेताओं की मौजूदगी में जारी हुआ घोषणापत्र

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन गारंटी की घोषणा की. इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान के पूर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता अजय माकन, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान और कई अन्य नेता मौजूद थे.

कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी और जाति आधारित सर्वेक्षण के साथ ही 18 से 60 साल तक की महिलाओं के लिए हर महीने 2000 रूपये की राशि, वृद्धों, दिव्यांगो और विधवाओं को हर महीने छह छह हजार रुपये की पेंशन, दो लाख सरकारी नौकरियों, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए भूखंड और दो कमरों के मकान का वादा किया है.

कांग्रेस ने यह वादा भी किया है कि सत्ता में आने पर वह पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी तथा हर परिवार को 500 रूपये का रसोई गैस सिलेंडर देगी. हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी.

Related Articles

Back to top button