ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
उत्तरप्रदेश

बहराइच: आखिर दिख ही गया छठा आदमखोर भेड़िया, गन्ने के खेत में छिपा था, ड्रोन कैमरे में आया नजर

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों ने दहशत मचा रखी है. भेड़ियों के हमले में अबतक 10 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 30 से अधिक लोग घायल हैं. वन विभाग की टीम ने दावा किया कि 6 भेड़ियों का झुंड था, जो कि इंसानों को निशाना बना रहा था. इनमें से 5 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं. वन विभाग के ड्रोन कैमरे में अब छठे भेड़िये की तस्वीर कैद हुई है. यह भेड़िया गन्ने के खेत में छिपा था.

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, महसी इलाके में ड्रोन कैमरे में छठे भेड़िये की तस्वीरें कैद हुई हैं. भेड़िया यहां गन्ने के एक खेत में आया था. जब टीम उसे पकड़ने खेत पहुंची तो वह वहां से भाग चुका था. यह भेड़िया कई मासूमों पर जानलेवा हमला कर चुका है. इलाके के लोग इस भेड़िये को लंगड़ा भेड़िया भी कहते हैं. कई लोगों का दावा है कि यह भेड़िया लंगड़ा कर चलता है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भेड़िया महसी इलाके में ही कहीं छिपकर रह रहा है. टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है. जल्द ही यह भेड़िया भी पिंजड़े में कैद होगा.

लंगड़ा भेड़िया साथियों से ज्यादा खतरनाक

स्थानीय लोगों का दावा है कि लंगड़ा भेड़िया अपने साथियों से ज्यादा खतरनाक है. यह रात के अंधेरे में छिपकर वार करता है. यह बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा निशाना बनाता है. रविवार की रात छत पर सो रहे एक बच्चे पर भेड़िये ने हमला बोल दिया था. घरवाले तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने बच्चे की नाजुक स्थिति देखते हुए बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

भेड़ियों के हमले में 10 लोगों की मौत

बहराइच में तीन महीने से ज्यादा समय से आदमखोर भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है. भेड़ियों के हमले में जिन 10 लोगों की मौत हुई है, उनमें 9 बच्चे शामिल हैं. वन विभाग का दावा है कि इलाके में अब केवल एक ही भेड़िया घूम रहा है. लेकिन स्थानीय लोग इस दावे से संतुष्ट नहीं दिखते. उनका कहना है कि एक भेड़िया आखिर इतने हमले कैसे कर सकता है. इस बीच, रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद बहराइच में भेड़ियों से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है. उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द भेड़िया को पकड़ने का निर्देश दिया है.

Related Articles

Back to top button