ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि... Jharkhand Rajya Sabha Election: रांची में सियासी हलचल; राज्यसभा चुनाव की रणनीति अब होटलों में, विधाय...
हरियाणा

अग्निवीर को सरकारी नौकरी, महिलाओं को 2100 रु, 10 लाख का मुफ्त इलाज..हरियाणा में बीजेपी के 20 बड़े वादे

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया. इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने 20 बड़े दावे किए हैं. जेपी नड्डा और नायब सैनी ने रोहतक में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया. बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि वह हरियाणा में 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे. सभी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये महीना देंगे.

इसके अलावा हर महिलाओं को घर गृहणी योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर देंगे. सामाजिक मासिक पेंशनों में वृद्धि करेंगे. नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में कालेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर देंगे. हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाएंगे. इसके अलावा और भी कई वादे हैं. उधर, कांग्रेस ने हरियाणा के लोगों से 7 गारंटी का वादा किया है.

BJP के संकल्प पत्र में ये 20 बड़े दावे

  • सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये
  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास
  • 24 फसलों की घोषित MSP पर खरीद
  • प्रत्येक परिवार को 10 लाख तक फ्री इलाज, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज
  • 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची पक्की सरकारी नौकरी
  • 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अवसर ओर नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन योजना से मासिक स्टाईपेंड
  • छोटी पिछड़ी समाज की जातियों के लिए अलग-अलग कल्याण बोर्ड
  • सामाजिक मासिक पेंशनों में वृद्धि
  • दक्षिण हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क
  • देश के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढने वाले OBC और SC जातियों के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति
  • OBC वर्ग के उद्यमियों की मुद्रा योजना के अतिरिक्त 25 लाख रूपए तक के ऋण की गारंटी हरियाणा सरकार उठाएगी
  • हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी

हरियाणा में कांग्रेस ने किया 7 गारंटी का वादा

कांग्रेस ने हरियाणा के लोगों से 7 गारंटी का वादा किया है. घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 25 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस का जिक्र किया गया है. कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी और जाति आधारित सर्वेक्षण के साथ ही 18 से 60 साल तक की महिलाओं के लिए हर महीने 2000 रुपये, वृद्धों-दिव्यांगो और विधवाओं को हर महीने छह-छह हजार रुपये की पेंशन का वादा दिया है. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान है. 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button