ब्रेकिंग
Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026...
देश

मुस्लिम इलाके को PAK बताने पर हाई कोर्ट के जज की बढ़ी मुश्किलें! SC ने लिया संज्ञान

कर्नाटक हाई कोर्ट के जज वेदव्यासचार श्रीशानंद की मुश्किलें बढ़ गई है. उन्होंने बेंगलुरु के एक मुस्लिम बहुल इलाके को पाकिस्तान बताया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट उनके इस विवादास्पद टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि हम इस मुद्दे पर दिशा निर्देश जारी करेंगे.

सीजेआई ने कहा कि अदालती कार्यवाही के दौरान कर्नाटक हाई कोर्ट के जज द्वारा की गई टिप्पणियों पर मीडिया रिपोर्ट ने ध्यान आकर्षित किया है. जस्टिस श्रीशानंद ने 28 अगस्त को एक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की थी.

25 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

CJI ने कहा कि हम कर्नाटक हाई कोर्ट के जज से अनुरोध करते हैं कि वह हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से निर्देश लेने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करें. चीफ जस्टिस ने इसके लिए दो दिन का समय दिया है. रिपोर्ट सेक्रेटरी जनरल हाई कोर्ट द्वारा की जा सकती है. एजी और एसजी कोर्ट की सहायता करेंगे. अदालत इस पर दिशा निर्देश जारी करेगा. मामले में अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी.

जस्टिस श्रीशाह नंदा ने क्या कहा था?

कर्नाटक हाई कोर्ट के जिस ने यह टिप्पणी की थी, उनका नाम जस्टिस वेदव्यासचार श्रीशानंद है. उन्होंने दो टिप्पणियां की थीं. एक पाकिस्तान से जुड़ी और एक महिला वकीलों से संबंधित थी, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है. इस क्लिप के वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है.

जस्टिस श्रीशानंद ने 28 अगस्त को एक मामले की सुनवाई के दौरान कर्नाटक के गोरी पाल्या (मुस्लिम बहुल इलाके) को पाकिस्तान कहा था. श्रीशाह नंदा ने कहा था कि गोरी पाल्या में एक ऑटो में 10 लोग होते हैं, वहां कानून लागू नहीं होता, गोरी पाल्या से मैसूर फ्लाईओवर तक का इलाका पाकिस्तान में है, भारत में नहीं. यहां कानून नहीं लागू होता और यही सच्चाई है.

जस्टिस नंदा किराया नियंत्रण अधिनियम से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे थे. जस्टिस वेदव्यासचार श्रीशानंद ने 5 मई 2020 को कर्नाटक हाई कोर्ट के एडिशन जज के रूप में शपथ ली थी. 25 सितंबर 2021 को वह कर्नाटक हाई कोर्ट के स्थायी जज बन गए.

Related Articles

Back to top button