ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
मध्यप्रदेश

नौरादेही टाइगर रिजर्व से आठ गांवों के 783 परिवार किए जाएंगे विस्थापित

 भोपाल। मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने 117 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। कैम्पा फंड की यह राशि विस्थापन में व्यय की जाएगी।

प्रदेश के दो जिलों सागर एवं दमोह जिले में नौरादेही टाइगर रिजर्व आता है। ऐसे में सागर जिले वाले हिस्से में सिमरिया, बोमा राजस्व, बोमा राजस्व वन ग्राम, मानेगांव राजस्व, मानेगांव वन ग्राम तथा वन्यप्राणी वनमंडल ग्राम एवं दमोह जिले वाले हिस्से में मलकुही डोंगरगांव गांव में कुल 783 परिवार हैं। इन परिवारों को नौरादेही टाइगर रिजर्व से बाहर करने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी

12 गांवों के 3676 परिवारों का होना है विस्थापन

नौरादेही टाइगर रिजर्व में 12 गांवों के 3676 परिवारों का विस्थापन किया जाना है जिसके लिए 551 करोड़ 40 लाख रुपये की बजट की मांग वन विभाग द्वारा राज्य शासन से की गई थी।

दो वन ग्राम पटना मोहली एवं देवलपानी को हटाने का प्रावधान पहले से ही स्वीकृत है। इसलिए अब 10 वन ग्रामों के 2986 परिवारों का विस्थापन किया जाना है जिस पर 447 करोड़ 90 लाख रुपये व्यय होंगे।

Related Articles

Back to top button