ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विदेश

पाकिस्तान: खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमला, 6 सुरक्षाबलों की मौत

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है, अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आतंकी हमले में 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है. इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है.

पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों के एक समूह ने दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के मिश्ता गांव में एक जांच चौकी पर हमला किया. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. ये हमला उसी कार्रवाई की के खिलाफ माना जा रहा है.

देर रात सुरक्षा चौकी को बनाया निशाना

अधिकारियों के मुताबिक देर रात आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी पर हमला किया जिसमें छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. वहीं दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जिले के अजाम वरसाक इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ हुई जिसमें 7 आतंकवादी मारे गए जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं.

सुरक्षाबलों को निशाना बना रही टीटीपी

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में टीटीपी सक्रिय है और लगातार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि अफगान प्रशासन इन्हें पनाह देता है. हालांकि तालिबान इन आरोपों को खारिज करता रहा है.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान में जब से तालिबान की वापसी हुई है, तब से इस क्षेत्र में आतंकी हमले और तनाव बढ़ा है. 3 साल पहले साल 2021 में तालिबान की वापसी के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध लगातार तनावपूर्ण रहे हैं.

Related Articles

Back to top button