ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

शहडोल के ब्यौहारी में बाघ ने किया चरवाहे पर हमला तो गायों ने बचाई अपने मालिक की जान

 शहडोल । ग्राम पंचायत बलौंडी के पूर्व टोला के निवासी चरवाहे राम प्रताप यादव प्लांटेशन के पास से गुजर रहे थे तभी उनके ऊपर बाघ ने हमला कर दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गए। जब चरवाहे ने शोर मचाया तो उसकी गायों ने बाघ को दौड़ा दिया जिससे चरवाहे की जान बच पाई। घायल का इलाज ब्यौहारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में चल रहा है।

अपनी गायों को लेकर जंगल चराने जा रहा था

राम प्रताप ने बताया कि मैं सुबह आठ बजे अपनी गायों को लेकर जंगल चराने जा रहा था , तभी प्लांटेशन के पास पहुंचा ही था कि अंदर से कूदकर बाघ ने घात लगाकर मेरे ऊपर हमला कर दिया। चरवाहे ने बताया कि मैं जमीन पर गिर गया मेरे हाथ एवं गर्दन में अपने नाखूनों से हमला किया और इससे पहले की वह मेरी जान ले लेता मेरे हल्ला गुहार को सुनकर गाय दौड़ पड़ीं। गायों के दौड़ने से बाघ डर कर भाग गया और किसी तरह से मेरी जान बची।

हालत अब ठीक है, कंधे और सिर में चोट है

इस घटना की सूचना जब वन विभाग के अमले को मिली तब चरवाहे को घायल हालत में सिविल हास्पिटल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया। रामप्रताप का आरोप है कि सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टर ना होने के कारण सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं वन विभाग के एसडीओ आर एस धुर्वे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घायल को तुरंत दो हजार रुपये मदद दी है और इलाज के लिए ब्यौहारी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत अब ठीक है। कंधे और सिर में चोट हैै।

Related Articles

Back to top button