ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
विदेश

पाकिस्तान में 11 देशों के राजनायक काफिले पर हमले के बाद तहरीक-ए-तालिबान का बयान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को हुए विदेशी राजनयिकों के काफिले पर हमले के बाद पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसियों की किरकिरी हो रही है. इस इलाके में पाकिस्तान तालिबान का अच्छा खासा होल्ड है और हमले के बाद समझा जा रहा था कि राजनयिकों के काफिले पर हमला पाकिस्तान तालिबान ने किया है. सोमवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस हमले में उनका हाथ नहीं है.

रविवार को स्वात जिले से मालम जब्बा जा रहे रूस समेत 11 देशों के राजनयिकों के काफिले के रास्ते में एक बम विस्फोट हुआ. इस विस्फोट की जद में एक पुलिस जीप आई, जिसमें सवार सुरक्षा बलों में एक की मौत हो गई है और 4 घायल हैं. स्वात जिले के पुलिस अधिकारी जहीदुल्ला खान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि काफिले को एक्सकोर्ट कर रहा दस्ता सड़क किनारे बम की चपेट में आ गया.

प्रांत के पुलिस अधिकारी मोहम्मद अली गंदापुर ने बताया कि हमले में सभी राजदूत सुरक्षित हैं और इस्लामाबाद रवाना होने से पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया.

किसी ने नहीं ले जिम्मेदारी

अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी ने काफिले के साथ चल रहे पुलिस वाहन पर हमला करने की बात से इनकार किया है. सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि वे इस हमले की जांच कर रही है. इस घटना की पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य अधिकारियों ने कड़ी निंदा की है.

कहां जा रहे थे 11 देशों के राजनयिक?

राजनयिक स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के निमंत्रण पर स्वात घाटी क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, ताकि इसे संभावित पर्यटन स्थल के रूप में दिखाया जा सके. स्वात के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) मुहम्मद अली खान ने ‘डॉन’ को बताया कि काफिले में इंडोनेशिया, पुर्तगाल, कजाकिस्तान, बोस्निया और हर्जेगोविना, रवांडा, तुर्कमेनिस्तान, वियतनाम, जिम्बाब्वे, ईरान, रूस और ताजिकिस्तान के डेलिगेशन शामिल थे. खान ने बताया, “विस्फोट होने से कांस्टेबल बुरहान शहीद हो गए हैं, जबकि सब-इंस्पेक्टर सर ज़मीन, कांस्टेबल अमानुल्लाह और कांस्टेबल हबीब गुल सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं. “

Related Articles

Back to top button