ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी के ढेर निगम व लोग नहीं सुधार रहे आदत

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा पर्यटन व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलने से बचाने के लिए डस्टबिन की व्यवस्था की गई, लेकिन लोगों की आदत में सुधार न आने के कारण ज्यादातर स्थानों पर गंदगी के ढेर नजर आते हैं। पिछले दिनों नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निरीक्षण में ही यह बात सामने आई थी कि बस स्टैंड पर साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी।

नगर निगम के अमले को भी यह पता है कि जहां ज्यादा लोगों की आवाजाही होती है, वहां गंदगी होने की संभावना भी अधिक रहती है, लेकिन वहां सिर्फ सफाई की खानापूर्ति की जाती है। वहीं लोग भी स्वच्छता के लिए जागरूक होने के बजाय ऐसे स्थानों पर गंदगी फैलाने में भी गुरेज नहीं करते हैं। शहर में बैजाताल, किला, इटालियन गार्डन, चौपाटी आदि पर्यटन स्थलों पर भी गंदगी के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं, जिसके कारण शहर की छवि पर गलत प्रभाव पड़ता है।

वहीं कई स्कूलों के आसपास भी कचरे के ढेर पड़े रहते हैं। नगर निगम द्वारा सड़कों पर गंदगी रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन की भी व्यवस्था की गई है, लेकिन लोग कुछ कदम चलकर डस्टबिन में कचरा फेंकने के बजाय मनमर्जी से राह चलते ही गंदगी फैलाते रहते हैं। चूंकि नगर निगम द्वारा रहवासी इलाकों में सुबह और व्यवसायिक इलाकों में रात के समय सफाई कराई जाती है, ऐसे में एक बार झाड़ू लगने के बावजूद लोगों की गलत आदत के कारण सड़कों पर फिर गंदगी दिखने लगती है।

चौपाटियों पर बनाई रंगोली, चिह्नित किए बेहतर फूड जोन

सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम के अमले ने शहर की चौपाटियों पर अभियान चलाकर जहां रंगोलियां बनाईं, तो वहीं स्ट्रीट फूड और फूड जोन प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निगम के अमले ने वार्ड 42 में एलएमवी मिष्ठान भंडार दानाओली, वार्ड 41 में गोयल नाश्ता सेंटर जनकगंज चौराहा, वार्ड 37 में सांवरिया सेठ नाश्ता सेंटर जागृति नगर लक्ष्मीगंज, वार्ड 35 में पीतांबरा स्वीट एंड नाश्ता सेंटर राम मंदिर चौराहा, वार्ड 21 में गोला का मंदिर चौराहा भिंड रोड चौपाटी, वार्ड 24 एवं 28 में 60 फुटा रोड भीम नगर एवं थाटीपुर मस्जिद रोड, वार्ड 40 एवं 49 में फूलबाग चौपाटी एवं फूड जोन पर रंगोली तैयार कराकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। शाम के समय निगम के अमले ने फूड जोन चिह्नित कर प्रतियोगिता कराई। इसके अंतर्गत बेहतर सफाई और खाद्यान्न सुरक्षा का पालन करने वाले स्टाल को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button