ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
दिल्ली/NCR

CM बनने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचीं आतिशी, मांगी दुआ- केजरीवाल फिर बनें मुख्यमंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को आतिशी संकट मोचक हनुमान जी की शरण में पहुंचीं. पदभार संभालने के बाद पहली बार आतिशी कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचीं और दर्शन किए. वहां की तस्वीरें उन्होंने एक्स पर शेयर कीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. संकट मोचन से यही प्रार्थना है कि, उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे, हम दिल्ली वालों के काम करते रहे और आने वाले चुनाव के बाद एक बार फिर केजरीवाल मुख्यमंत्री बनें.

इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने भगवान से क्या मांगा? तब मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आज मैंने कनॉट प्लेस के इस प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन किए हनुमान जी हमारे संकट मोचन रहे हैं, पिछले 2 सालों में आम आदमी पार्टी पर, दिल्ली सरकार पर हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी पर हर तरीके के हमले हुए हमारे दुश्मनों ने कोशिश की, कि हमें तोड़ दें, हमें दबा दें, हमें चुप करा दें, दिल्ली वालों के काम रोक दें, लेकिन हनुमान जी ने हर संकट में आम आदमी पार्टी की रक्षा की है.

अरविंद केजरीवाल के लिए दुआ

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की रक्षा की है, दिल्ली सरकार की रक्षा की है और दिल्ली वालों की रक्षा की है, तो आज हनुमान जी से मैंने एक ही चीज मांगी है कि जिस तरीके से उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहा है, वैसे ही बना रहे हम उनके आशीर्वाद के साथ दिल्ली वालों के काम करते रहें और उनके आशीर्वाद के साथ आने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल जी को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएं.

आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली

17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. उसी दिन विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल की नेता चुना गया. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 21 सितंबर को आतिशी ने 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता चाहे अरविंद केजरीवाल हों, मनीष सिसोदिया हो या संजय सिंह खास मौकों पर कनॉट प्लेस के इसी प्राचीन हनुमान मंदिर आते रहे हैं.

Related Articles

Back to top button