ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
हरियाणा

मैं हरियाणा का छोरा, मेरा हौसला नहीं तोड़ सकते- सिरसा में रोड शो के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है. चुनाव लड़ रहे प्रमुख दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सिरसा जिले की रानियां में रोड शो के बाद केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कहा कि वो मेरा हौसले तोड़ना चाहते थे लेकिन मैं हरियाणा का छोरा हूं, वो किसी के भी हौसले तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वालों के नहीं.

रानियां में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “जेल में इन्होंने मुझे तोड़ने की खूब कोशिश की, मैं शुगर का मरीज हूं इन्होंने मेरी इंसुलिन बंद कर दी. वो मेरे हौसले तोड़ना चाहते थे, लेकिन वो भूल गए थे कि मैं हरियाणा का छोरा हूं, वो किसी के भी हौंसले तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वालों के नहीं.” केजरीवाल ने आज मंगलवार को रानियां में AAP प्रत्याशी हरपिंदर सिंह के समर्थन में रोड शो किया.

इतने काम भ्रष्ट आदमी नहीं कर सकताः केजरीवाल

उन्होंने कहा, “आप लोग जानते हो इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया था, 5 महीने में जेल में रहा. मेरा बस यही कसूर था कि 10 साल में दिल्ली में गरीबों के बच्चों के लिए कई सरकारी स्कूल बना दिए. दिल्ली में पहले 7-8 घंटे तक बिजली जाती थी, लेकिन अब नहीं जाती. दिल्ली के साथ ही पंजाब में भी बिजली फ्री कर दी. इसके अलावा दिल्ली और पंजाब में बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा भी शुरू करवाई. इतने सारे काम कोई भ्रष्ट आदमी नहीं कर सकता.”

हरियाणा में भी बिजली फ्री कर दूंगाः केजरीवाल

पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा, “आपके इस बेटे ने, आपके इस भाई ने देश और पूरी दुनिया में आपके हरियाणा का नाम रोशन कर दिया. हरियाणा से निकलकर दिल्ली में सरकार बनाई, इसके बाद पंजाब में भी सरकार बनाई.” उन्होंने आगे कहा, “अब आपको कहना चाहता हूं एक मौका दे दो हरियाणा की भी सेवा करने का, हरियाणा में भी अच्छे स्कूल बना दूंगा, बिजली फ्री कर दूंगा, अच्छे अस्पताल बना दूंगा.” उन्होंने आगे कहा, “आप कहोगे कैसे बनाओगे सरकार बन रही है क्या? तो मेरा जवाब है जो भी सरकार बन रही है हमारे बिना नहीं बन रही है.”

केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी हरियाणा में अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने प्रदेश की 88 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. हरियाणा में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि मतों की गणना 8 अक्टूबर को होगी.

Related Articles

Back to top button