ब्रेकिंग
Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ...
उत्तरप्रदेश

अब पुजारियों की देखरेख में ही तैयार किया जाए प्रसाद, तिरुपति लड्डू विवाद के बाद बोले राम मंदिर के मुख्य पुजारी

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने देशभर में बेचे जा रहे तेल और घी की शुद्धता पर सवाल उठाते हुए बृहस्पतिवार को इनकी जांच की मांग की और कहा कि देवताओं को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद मंदिर के पुजारियों की देखरेख में ही तैयार किया जाना चाहिए। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में दिये जाने वाले ‘लड्डू प्रसादम’ को बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी में पशु की चर्बी की मिलावट को लेकर उठे विवाद के बीच दास का यह बयान आया है।

तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद पर टिप्पणी करते हुए आचार्य सत्येंद्र दास ने सभी प्रमुख मठों और मंदिरों में बाहरी एजेंसियों द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रसाद पर ‘‘पूर्ण प्रतिबंध” लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘तिरुपति बालाजी के प्रसाद में वसा और मांस के इस्तेमाल को लेकर विवाद पूरे देश में बढ़ रहा है। संत और भक्त दोनों ही इस पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।”

देश के सभी मठों और मंदिरों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देवताओं को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद मंदिर के पुजारियों की देखरेख में ही तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने देशभर में बिक रहे तेल और घी की शुद्धता की जांच की जरूरत दोहराई और आरोप लगाया कि प्रसाद में मांस और चर्बी मिलाकर देश के मठों और मंदिरों को अपवित्र करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश चल रही है।

Related Articles

Back to top button