ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
दिल्ली/NCR

1 घर-5 लाशें… दिल्ली के वसंत कुंज में बुराड़ी जैसा कांड, 4 दिव्यांग बेटियों के साथ पिता ने किया सुसाइड

दिल्ली के रंगपुरी इलाके में एक पिता ने अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली. 50 वर्षीय हीरा लाल परिवार के साथ रंगपुरी इलाके में किराए के मकान में रहता था. उसकी चार बेटियां भी थीं, चारों बेटियां दिव्यांग थीं. दिव्यांग होने के कारण बेटियां कहीं भी जाने में असमर्थ थीं. पत्नी की मौत हो जाने के कारण बेटियों की देखरेख की जिम्मेदारी हीरा लाल के कंधों पर थी. आस पास के लोगों ने हीरा लाल के घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सभी के होश उड़ गए.

घटना शुक्रवार को दिल्ली के रंगपुरी गांव की है, जहां एक शख्स ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली. पुलिस ने सूचना मिलने पर फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को निकाला. चारों बेटियां विकलांग होने की वजह से चलने-फिरने में असमर्थ थीं. डीसीपी रोहित मीना के मुताबिक, वसंत कुंज साउथ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है.

50 साल का हीरा लाल परिवार सहित रंगपुरी गांव स्थित किराए के मकान में रहता था. पत्नी की पहले मौत हो गई थी. परिवार में 18 साल की बेटी नीतू, 15 साल की निशि, 10 साल की नीरू और आठ साल की बेटी निधि थीं. चारों बेटियां विकलांग होने की वजह से चलने-फिरने में असमर्थ थीं.

कमरे में सड़ी हुई हालत में मिली लाशें

वसंत कुंज स्थित स्पाइनल इंजरी हॉस्पिटल में कारपेंटर के तौर पर कार्यरत हीरालाल पर बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी थी. शुक्रवार को हीरालाल के फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई. इस पर सड़क के दूसरी तरफ स्थित मकान के एक शख्स ने पुलिस को फोन कर बदबू आने की जानकारी दी. जब वसंत कुंज साउथ पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार कई दिन से दिखाई नहीं दिया है. इस पर पुलिस ने मकान मालिक एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में दरवाजा तोड़ा तो अंदर से भीषण बदबू आनी शुरू हुई. जब पुलिस ने कमरे में प्रवेश किया तो पहले कमरे के बेड पर हीरालाल का शव पड़ा था. वहीं दूसरे कमरे में चारों बेटियों के शव बिस्तर पर पड़े थे.

पुलिस ने क्या कहा?

एफएसएल टीम को मौके से सबूत जमा करने के लिए बुलाया गया था. सूत्रों के अनुसार परिवार ने सल्फास खाकर खुदकुशी की है. पुलिस को इस बाबत सबूत भी मिले हैं. पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले हीरालाल के बड़े भाई जोगिंदर को घटना की सूचना दे दी थी. हालांकि पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन बेटियों की विकलांगता को वजह माना जा रहा है.

एक घर से पांच लाशें मिलने के बाद इस घटना ने बुराड़ी सुसाइड केस की याद दिला दी. 1 जुलाई 2018 में बुराड़ी में हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. एक ही परिवार के 11 लोगों ने सुसाइड कर लिया था.

Related Articles

Back to top button