ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

भारत में ट्विटर की बढ़ी मुश्किलें, कंपनी के खिलाफ तीन नए मामले दर्ज, अमेरिका से बढ़ सकता है तनाव

लखनऊ। भारत में पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों को लोगों की भावनाओं को आहत करने, बच्‍चों के शारीरिक और यौन शोषण के मद्देनजर दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि इसकी वजह से अमेरिका और भारत सरकार के बीच तनाव खड़ा हो सकता है। उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश में दर्ज मामलों में इस सोशल मीडिया साइट के भारत के प्रमुख मनीष महेश्‍वरी का नाम शिकायत में दर्ज किया गया है।

ये शिकायत इसकी करियर साइट पर भारत के गलत नक्‍शे को दिखाए जाने को लेकर की गई थी। मंगलवार को दिल्‍ली से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस सोशल मीडिया साइट पर बाल यौन शोषण से संबंधित प्रकाशन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि ट्विटर ने इस पर अब तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ट्विटर का कहना है कि बाल यौन शोषण को लेकर उसकी नीति जीरो टॉलरेंस की रही है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई बार ये देखने को आया है जब भारत सरकार की तरफ से ये कहा गया है क कंपनी भारत के नए बनाए गए आईटी नियम कानूनों का उल्‍लंघन कर रही है। यहां पर ये भी बता दें कि इसी तरह का तनाव अमेरिका की दूसरी कंपनियों के साथ भी दिखाई दे रहा है। इनमें व्‍हाट्सएप और अमेजॉन शामिल है। इन कंपनियों की वजह से देश का बिजनेस एनवायरमेंट खराब हुआ है। यही वजह है कि ये कंपनियां भारत में अपने एक्‍सपेंशन को लेकर दोबार विचार कर रही हैं।

हाल ही में ट्विटर के खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया था उसकी वजह कंपनी की साइट के करियर पेज पर भारत के जम्‍मू कश्‍मीर को भारत और पाकिस्‍तान दोनों में दिखाया गया था जबकि लद्दाख को भारत के बाहर दिखाया गया था। भारत के कड़े विरोध के बाद कंपनी ने ये नक्‍शा साइट से हटा लिया था।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बजरंग दल के नेता प्रवीण भाटी ने अपनी शिकायत में ट्विटर के रवैये पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये उनके और भारत में रहने वाले लोगों की भावनाओं को आहत करने जैसा है। उन्‍होंने इसको देशद्रोह करार दिया है। बाल यौन शोषण के तहत दिल्‍ली में दर्ज एक शिकायत में पुलिस से इसकी पूरी जांच करने को कहा गया है।

ट्विटर के खिलाफ इस मामले को नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्‍शन ऑफ चाइल्‍ड राइट्स द्वारा दिल्‍ली पुलिस को लिखे गए एक पत्र के बाद दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है कि एक नाबालिग लड़की को ऑनलाइन धमकी दी जा रही है, जिसकी जांच करने की जरूरत है।

इन मामलों से भारत में ट्विटर की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर पर भारतीय नियम कानूनों को न मानने का आरोप लगाया है। भारत के नए नियम इसी वर्ष मई में लागू हुए थे। सूत्रों का कहना है कि ट्विटर जैसी कंपनियों को अब कानूनी अनुरोधों पर कानून प्रवर्तन और सरकार के साथ संपर्क करने के लिए एक मुख्य अनुपालन अधिकारी, एक शिकायत अधिकारी और एक अन्य कार्यकारी नियुक्त करना होगा। लिंक्डइन जॉब पोस्टिंग से पता चलता है कि ट्विटर पर इसके लिए तीन पद खोले गए हैं। यदि ऐसा नहीं होता है तो इससे ये तय हो जाएगा कि ट्विटर अधिक दिनों तक इस तरह से भारत में काम नहीं कर सकेगा।

Related Articles

Back to top button