ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

कोरोना नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 5 जुलाई तक बंद रहेंगी सभी दुकानें

नई दिल्ली। कोरोना नियमों की लापरवाही को लेकर राजधानी दिल्ली में पहली बार किसी बाजार पर गाज गिरी है। भीड़ को नियंत्रित न कर पाने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर लक्ष्मी नगर बाजार को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में पूर्वी जिला प्रशासन ने मंगलवार देर रात आदेश जारी कर दिया है। इसमें पांच जुलाई तक बाजार की सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, गीता कालोनी में भी प्रशासन ने खाने-पीने की तीन दुकानों को सील कर दिया है। प्रशासन की सख्त हिदायत के बावजूद बाजार में लोग बिना मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का पालन किए घूम रहे थे। अधिकारियों ने कई बार मार्केट एसोसिएशन व दुकानदारों के साथ बैठक की और नियमों का पालन करवाने की अपील की। इस बीच प्रशासन को इंटरनेट मीडिया पर बाजार में नियमों के उल्लंघन को लेकर कई शिकायतें मिलीं, जिसमें कहा गया कि अगर बाजार में भीड़ को नियंत्रित नहीं किया तो कोरोना फैल सकता है।

जिलाधिकारी सोनिका सिंह और एसडीएम राजेंद्र कुमार की टीम ने मंगलवार रात को बाजार का दौरा किया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पूरे बाजार को बंद करवा दिया। कार्रवाई से प्रशासन ने संदेश दिया है कि जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा। वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी, कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक लोग नियमों का उल्लंघन करने वाली अपनी आदत को सुधार नहीं लेते।

गीता कॉलोनी में तीन दुकानों को किया सील

गीता कॉलोनी इलाके में खाने-पीने की दुकानों पर कोरोना नियम टूटने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को एसडीएम गांधी नगर राजीव कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में तीन दुकानों को सील कर दिया। प्रशासन को पिछले कुछ दिनों से थाना पुलिस और आम लोगों से शिकायत मिल रही थी कि रामलीला ग्राउंड के पास खाने-पीने की दुकानों पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है। एसडीएम मौके पर पहुंचे तो दुकानों पर भीड़ अधिक थी, लोग शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे थे। एसडीएम ने दुकानों को बंद करवाकर उन्हें सील कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई अब जारी रहेगी, लोग चालान होने पर भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button