ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

Shaheen Bagh LIVE: प्रदर्शनकारी ने कहा- हम पलकें बिछाए कर रहे हैं PM मोदी का इंतजार

नई दिल्‍ली दक्षिणी दिल्‍ली के शाहीन बाग में  प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे वार्ताकारों से एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम पिछले दो महीने से प्रधानमंत्री मोदी का पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। वो शाहीन बाग आएं और हमसे बात करें। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नियुक्‍त वार्ताकार संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और वजाहत हबीबुल्‍लाह गुरुवार को दूसरे दिन बात कर रहे हैं।

Shaheen Bagh Protest LIVE: 

  • संजय हेगड़े ने कहा हम आपके बीच है और सबकी बात सुनकर कोई ना कोई हल जरूर निकलेंगे।
  • वहीं साधना रामचंद्रन ने कहा कि बाकी सारे फैसले आपके हैं पर हम आपसे कैसे बात करें ये हमारा फैसला है। उन्‍होंने मीडिया की मौजदूगी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये कोई तमाशा नहीं है ये लोगों के हक का फैसला है। साधना रामचंद्रन ने कहा हमें ऐसी मीडिया की जरूरत नहीं है, जो हमें सिखाए की हमें क्या करना है। मीडिया हमें राय ना दे। उन्‍होंने कहा कि मीडिया के बाहर जाने पर ही बात करेंगे। हम वार्ताकारों का शुक्रिया करते है कि कानूनी तरीके से बातचीत करते हैं।
  • इसी पर वहां मौजूद प्रदर्शनकारी ने पूछा डिटेंशन कैंप क्यों बनाए जा रहे हैं। असम का मामला हमारे सामने है। इस पर साधना रामचंद्रन ने सब लोगों से गुजारिश की एक ही बात को बार बार ना दोहराए।
  • दूसरे वार्ताकार संजय हेगड़े ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शाहीन बाग देश के लिए मिशाल बननी चाहिए। लोगों की परेशानी को साथ मिलकर दूर करेंगे। उन्‍होंने कहा कि प्रोटेस्ट जारी रहे और रास्ता भी खुल जाए। इस पर संजय हेगड़े को लोगों ने नहीं में जवाब दिया। इस पर हेगड़े ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रहते आपके प्रदर्शन को कोई दिक्कत नहीं होगी।
  • वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने प्रदर्शनकारियों से पूछा कि क्या यह रास्ता खुल सकता है। इस पर लोगों का जवाब था नहीं । इसके बाद साधना रामचंद्रन ने फिर से पूछा क्या यह संभव नहीं की धरना चलता रहे और रास्ता भी खुल जाए। हम यहां सीएए और एनआरसी को लेकर बात करने नहीं आए हैं। हम सिर्फ इस पर बात करेंगे कि क्या सबकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।
  • नागरिकता संशोधन कानून और राष्‍ट्रीय नागरिकता रजिस्‍टर के विरोध में शाहीन बाग में 15 दिसंबर से शुरू हुआ धरना 66वें दिन भी जारी है।
  • प्रदर्शन के चलते दिल्‍ली से नोएडा को जोड़ने वाला मार्ग 13 A पिछले दो महीने से भी अधिक समय से बंद है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
  • 17 फरवरी को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रास्‍ता निकालने के लिए तीन वार्ताकारों को नियुक्‍त किया है।
  • बुधवार को वार्ताकारों का स्‍वागत प्रदर्शनकारियों ने गुलाब का फूल देकर किया था। बुधवार को तीसरे वार्ताकार हबीबुल्‍लाह नहीं पहुंचे थे इसके कारण प्रदर्शनकारियों ने उन्‍हें बुलाने की मांंग की थी। हालांकि वह वहां अधिवक्‍ताओं के साथ पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button