ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
मध्यप्रदेश

इंदौर-खंडवा रोड बना रहे कंपनी के कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर को दफ्तर में किया बंद

इंदौर। इंदौर-खंडवा राजमार्ग की सड़क बनाने का काम निर्माण एजेंसी ने दूसरे दिन रविवार को भी नहीं किया। ग्रामीणों के बर्ताव से नाराज मेघा इंजीनियरिंग के मजदूरों और कर्मचारियों ने अपने ही प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश्वर राव को घंटों तक दफ्तर में बंद कर दिया।

बाहर से ताला लगाकर परिसर में सभी कर्मचारी काम बंद कर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि दफ्तर में बैठे मैनेजर को ग्रामीणों ने डीजल डालकर मारने की धमकी दी है तो फील्ड पर काम करने वाले हम लोग कहां से सुरक्षित रहेंगे।

हर कोई मारपीट मामले में सिमरोल थाने में प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े थे। वहीं सभी वाहनों को परिसर में खड़ा कर दिया। दोपहर में पुलिस ने एफआइआर दर्ज होने के बाद मैनेजर को बाहर निकाला। उधर निर्माण एजेंसी ने काम बंद करने के बारे में एनएचएआई को औपचारिक ई-मेल कर जानकारी दी है।

दरअसल शुक्रवार दोपहर राजमार्ग की भेरुघाट सुरंग में अप्रोच रोड के लिए ब्लास्टिंग चल रही थी। कुछ डेटोनेटर मिसफायर हुए। इससे पत्थर उड़कर आसपास रहने वाले ग्रामीणों के घर पर गिरे। आक्रोशित ग्रामीणों ने एजेंसी के दफ्तर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।

घटना में एचआर मैनेजर धीरज कुमार सहित तीन कर्मचारी घायल हुए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीण ने बगैर सूचना ब्लास्टिंग करने को लेकर एजेंसी पर प्रकरण दर्ज करवाने के लिए सिमरोल थाने का घेराव किया।

वहीं शनिवार से सड़क-फ्लाईओवर, सुरंग का काम एजेंसी ने बंद कर रखा है। एजेंसी के अधिकारी दिनभर सिमरोल थाने में बैठे रहे, लेकिन प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। एजेंसी की तरफ से 15 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद शिकायत की गई। रविवार को तलाई स्थित एजेंसी कार्यालय पर कर्मचारी इकट्ठा हुए। उसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर राव का घेराव भी किया। फिर उन्होंने मैनेजर को दफ्तर में बंद कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।

दो दिन बाद लिखी एफआईआर

यह होगा प्रोजेक्ट पर असर

इंदौर-खंडवा राजमार्ग को जनवरी 2025 तक पूरा करना है, मगर बार-बार विवाद होने से एजेंसी ने मौखिक रूप से एनएचएआई को काम छोड़ने के बारे में कह दिया है। ऐसे में प्रोजेक्ट पर असर पड़ेगा और एनएचएआई को दूसरी एजेंसी की तलाश करनी होगी।

इस प्रक्रिया में महीनों का समय लग सकता है। काम बंद रहने से प्रोजेक्ट की अवधि भी बढ़ानी होगी। वहीं राजमार्ग को सिंहस्थ तक पूरा इसलिए करना है, क्योंकि ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। वैसे अभी 40 फीसद काम बाकी है।

Related Articles

Back to top button