ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मध्यप्रदेश

नेता प्रतिपक्ष का CM पर निशाना: बोले- शिवराज सिंह टंट्या मामा बनकर कर रहे आदिवासियों पर जुल्म, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को बताया आतंकवादी संगठन

जबलपुर। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने बजरंग दल, विश्वहिंदू परिषद, श्री राम देना वनवासी कल्याण परिषद को आतंकवादी संगठन बताया है।

जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा, शिवराज सिंह सिर्फ बाते करते हैं, काम नहीं करते हैं। आज तक उन्होंने कितनों को गड्ढे में गाढ़े।आदिवासियों को डराने का काम किया जा रहा है। सिवनी की घटना दिल दहला देने वाली है। घटना स्थल पर नहीं गाय का मांस मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने घटना घटी, पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मारने वाला बजरंग दल का सरगना है। प्रजातंत्र में लाठीराज क्यों चलाया जा रहा है। शिवराज सिंह टंट्या मामा बनकर कर आदिवासियों पर जुल्म कर रहे है। आदिवासियों की लड़ाई सदन के अंदर और बाहर जारी रहेगी।

बुलडोजर कार्रवाई पर उठाया सवाल

गोविंद सिंह ने कहा, सीएम न्यायालय के अधिकार से बाहर जाकर काम कर रहे हैं। किस कानून के तहत सीएम बुलडोजर चला रहे हैं। अगर कोई अपराध करता है तो उसे न्यायलय सजा देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों पर क्यों नहीं चल रहा बुलडोजर। सिवनी घटना के हत्यारों पर कब बुलडोजर चलेगा।

सिवनी का षड्यंत्र आरएसएस ने रचा– नेता प्रतिपक्ष

गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, सिवनी का षड्यंत्र आरएसएस ने रचा है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।सरकार कम्युनल राइट्स कराकर चुनाव कराना चाहती है।बीजेपी सरकार असल मुद्दे से भटकाने का काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button