ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
व्यापार

LIC IPO में पैसे लगाने में आड़े नहीं आएगा शनिवार-रविवार, जानें उस दिन किस समय तक ले सकेंगे सब्सक्रिप्शन

LIC IPO: अगर आपके पास LIC IPO का DRHP फाइल करने के दिन यानि कि 13 फरवरी, 2022 के पहले LIC की कोई भी पॉलिसी है, तो आप इस आईपीओ में डिस्काउंट ले सकते हैं.

LIC IPO: भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ ओपन है. अगर आप भी इस आईपीओ में पैसे लगाना चाहते हैं तो आगामी शनिवार और रविवार (bidding on Saturday and Sunday) को भी पैसे लगा सकते हैं. एलआईसी आईपीओ 4 मई से 9 मई 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन है. एलआईसी ने अपने सब्सक्राइबर्स की सुविधा के लिए शनिवार (7 मई) और रविवार (8 मई) को भी सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए आईपीओ मार्केट टाइमिंग तय कर दी है. आप इस बीच सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं.

5 लाख रुपये लगाने वालों के लिए नियम खबर के मुताबिक, इस आईपीओ में 16,20,78,067 शेयर इश्यू किए गए हैं. सेबी के लेटेस्ट सर्कुलर के मुताबिक, वैसे व्यक्तिगत निवेशक जो कम से कम 5 लाख रुपये रुपये लगाएंगे, उन्हें UPI के जरिये पेमेंट करना है. साथ ही बिड कम एप्लीकेशन फॉर्म के साथ यूपीआई आईडी भी शेयर करनी है. सरकार इस इश्‍यू में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी 3.5 फीसदी हिस्‍सेदारी कंपनी में घटाएगी. सरकार का प्‍लान इस ऑफर से करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाना है.

पॉलिसीहोल्डर्स को डिस्काउंटअगर आपके पास LIC IPO का DRHP फाइल करने के दिन यानि कि 13 फरवरी, 2022 के पहले LIC की कोई भी पॉलिसी है, तो आप इस आईपीओ में डिस्काउंट ले सकते हैं. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी पॉलिसी कितनी पुरानी है और उसका साइज क्या है. एलआईसी की छोटी पॉलिसी को कम डिस्काउंट मिलेगा और बड़ी पॉलिसी को ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

आईपीओ का प्राइस बैंडसरकार ने LIC IPO के लिए प्राइस बैंड 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है. जिसमें पॉलिसीहोल्डर्स को 60 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. आपकी पॉलिसी में आपका पैन डीटेल्स लिंक होना चाहिए. पॉलिसी में पैन कार्ड लिंक कराने की आखिरी डेट 28 फरवरी थी.

Related Articles

Back to top button