ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
व्यापार

₹330 सालाना प्रीमियम पर लाइफ इंश्योरेंस कराने वाली सरकारी स्कीम, मिलते हैं ये फायदे

PMJJ: आप महज 330 रुपये सालाना प्रीमियम चुकाकर लाइफ इंश्योरेंस कवर हासिल कर सकते हैं. इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट जरूर होना चाहिए.

PMJJ: आम लोगों को लाइफ कवर देने के लिए भारत सरकार की एक शानदार स्कीम है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना. इस स्कीम का फायदा बेहद निम्न आय वाले लोग भी उठा सकते हैं. इसके तहत आप महज 330 रुपये सालाना प्रीमियम चुकाकर लाइफ इंश्योरेंस कवर हासिल कर सकते हैं. एक बात ध्यान रहे इस स्कीम (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) का फायदा लेने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट जरूर होना चाहिए. दरअसल, आपके अकाउंट से प्रीमियम अमाउंट ऑटो डेबिट हो जाता है.

18 से 50 साल तक के लोग ले सकते हैं फायदाप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का फायदा 18 से 50 साल तक के आयु वर्ग के लोग ले सकते हैं. हां, आपके पास बैंक अकाउंट होना चाहिए ताकि आप ऑटो-डेबिट के लिए अपनी सहमति दे सकें. बैंक अकाउंट के लिए आधार प्राइमरी केवाईसी होगा.

स्कीम के तहत 1 जून से 31 मई तक 2 लाख रुपये का लाइफ कवर मिलेगा. यह एक साल के लिए वैलिड होता है. फिर आपको रिन्यू कराना होता है. स्कीम (PMJJ) में बीमित व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर नॉमिनी या परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं.

लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां करा रही हैं उपलब्धबता दें, यह स्कीम भारत सरकार की तरफ से भारतीय जीवन बीमा निगम और दूसरी सभी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां उपलब्ध करा रही हैं जो जरूरी अप्रूवल के साथ समान शर्तों पर प्रोडक्ट पेश करने के इच्छुक हैं और इस उद्देश्य के लिए बैंकों के साथ गठजोड़ किया है.

जानें 330 रुपये प्रीमियम का कैलकुलेशनप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आपसे जो सालाना 330 रुपये प्रीमियम लिया जाएगा उनमें 289 रुपये एलआईसी या इंश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम होगा. इसके अलावा, 30 रुपये BC/Micro/Corporate/Agent का रीइम्बर्समेंट चार्ज है और 11 रुपये बैंक का प्रशासनिक खर्च शामिल है.

Related Articles

Back to top button