ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
व्यापार

तिमाही नतीजों के दम पर इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, पैसा लगाने से पहले देखें लिस्ट

Stocks in News: ज़ी बिजनेस के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट अरमान नाहर निवेशकों के लिए ऐसे शेयरों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं, जहां खबरों के लिहाज से दमदार एक्शन देखने को मिल सकता है.

Stocks in News: शेयर बाजार में अब अर्निंग सीजन शुरू हो चुका है. यानी कि बाजार में लिस्टेड कंपनियां अब चौथी तिमाही के अपने नतीजे शेयर कर रही है. ऐसे में उन शेयरों पर भी खासा फोकस रहता है. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले खबरों वाले शेयरों की लिस्ट देख ले. शेयर बाजार (Share Market) में इंट्राडे ट्रेडिंग भी होती है, जहां निवेशक ट्रेडिंग सेशन के दौरान ही शेयरों को खरीदता और बेचता है. अगर आप भी शेयर बाजार में पैसा लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं और दमदार कमाई करना चाहते हैं तो पहले खबरों वाले शेयरों की लिस्ट देख लें. ये ऐसे शेयर हैं, जहां खबरों के दम पर एक्शन देखने को मिलता है. खबरों के लिहाज से कई शेयर स्टॉक मार्केट में दौड़ लगाते हैं, ऐसे में निवेशकों के लिए इन शेयरों में पैसा लगाना फायदे का सौदा हो सकता है. ज़ी बिजनेस के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट अरमान नाहर निवेशकों के लिए ऐसे शेयरों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं, जहां खबरों के लिहाज से दमदार एक्शन देखने को मिल सकता है.

आज ये रहेंगे ट्रिगर्स

Marico के नतीजे अनुमान के मुताबिक आए हैं. आय में 7 फीसदी का उछाल है तो वहीं मुनाफे में 13 फीसदी से ज्यादा का उछाल है.

Cholamandlam Investment के नतीजे अनुमान से अच्छे आए हैं. मुनाफा और NII में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Indus Tower के नतीजे अनुमान से बेहतर आए हैं. आय और एबिटडा में तेजी दर्ज की गई है. मार्जिन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

TVS Motors के नतीजे अनुमान से बेहतर आए हैं. मुनाफे में 5 फीसदी की गिरावट है लेकिन आय में करीब 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

Voltas के नतीजे अनुमान से कमजोर आए हैं. आय में 1 फीसदी की बढ़त है तो वहीं मुनाफे में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. मार्जिन में भी गिरावट है.

Sona BLW के नतीजे मिले जुले रहे. मुनाफे में 75 फीसदी की तेजी तो आय में 2 फीसदी की तेजी रही. हालांकि मार्जिन में प्रेशर देखने को मिला है.

Reliance Ind, Cananra Bank, Federal Bank, Tata Power समेत कई कंपनियों के नतीजे आज आएंगे.

Vedanta के शेयर पर नजर रहे गी. आज 31.5 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की एक्स डेट है.

LIC IPO का आज तीसरा दिन है. दूसरे दिन तक 1.03 गुना भर गया है आईपीओ. ये आईपीओ 9 मई तक खुला रहेगा.

Kotak Mahindra Bank के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है. 2 करोड़ रुपए तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं.

Force Motors के शेयर पर नजर रहेगी. अप्रैल में बिक्री 2690 से घटकर 1406 यूनिट हो गई है.

Railtail India के शेयर पर नजर रहेगी. IRFC से 20.81 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है.

Related Articles

Back to top button