ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
उत्तरप्रदेश

शिवपाल यादव को लेकर बदला अखिलेश का सुर

नई दिल्ली । शिवपाल को भाजपा से मिला हुआ बता चुके अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उनके चाचा अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्हें अपने दल को मजबूत करना चाहिए। सपा प्रमुख ने यह सलाह ऐसे समय पर दी है, जब शिवपाल शुक्रवार को अपने नए कदम का ऐलान करने जा रहे हैं। झांसी में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवपाल यादव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, ”उनका दल है। वह उस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। समाजवादी पार्टी ने उन्हें केवल सिंबल दिया और जब कोई सिंबल देता है तो सदस्य बनाना पड़ता है।” अखिलेश ने चाचा को यह भी सलाह दी कि वह अपने दल की मजबूती के लिए काम करें। विधानसभा चुनाव के बाद से ही भतीजे अखिलेश के खिलाफ बगावत का झंडा उठा चुके शिवपाल यादव शुक्रवार को अपनी नई रणनीति का ऐलान करेंगे। माना जा रहा है कि वह आजम खान के साथ मिलकर कोई नया मोर्चा बना सकते हैं। इससे पहले उनके भाजपा में जाने की भी अटकलें थीं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि जो भाजपा से मिल गया है वह सपा में नहीं रह सकता है। सपा अध्यक्ष ने यह भी पूछा था कि भाजपा उनके चाचा को शामिल करने में देर क्यों कर रही है।

Related Articles

Back to top button