ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

निर्माणाधीन काम्प्लेक्स का उद्घाटन करने सतना पहुंचे सपा नेता, हाथ-पैर पकड़ कर ले गई पुलिस

 सतना। सतना के जवाहर नगर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का जबरन उद्घाटन करने की कोशिश पर सोमवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने झूमा झटकी के बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। सपा नेता को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को आने की खबर पहले ही लग गई थी

शहर के जवाहर नगर में सालों से बन रहे दादा सुखेन्द्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन की कोशिश में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दुबे और उनके समर्थक अवनीश शर्मा गिरफ्तार हुए हैं। राजेश दुबे अपने समर्थकों के साथ फूल-माला पहने, ढोल नगाड़े बजाते हुए आधे-अधूरे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उद्घाटन करने पहुंचे थे। प्रशासन और पुलिस को इसकी खबर पहले ही लग गई थी।

सीएसपी ने बात करने बुलाया और दबोच लिया

लिहाजा एसडीएम राहुल सिलाड़िया, सीएसपी महेंद्र सिंह, टीआई कोतवाली शंखधर द्विवेदी, कोलगवां कोतवाल सुदीप सोनी और सिविल लाइन टीआई योगेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ वहां पहले से ही मुस्तैद थे। जैसे ही दुबे अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए वहां पहुंचे सीएसपी ने उन्हें बात करने के बहाने बुलाया और दबोच लिया।

कई निर्माणों का उद्घाटन जबरन कर चुके हैं

झूमा झटकी कर सड़क पर लेट गए सपा नेता: इस दौरान राजेश दुबे झूमा झटकी कर सड़क पर लेट गए। इस पर पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ-पैर पकड़कर उन्हें उठा लिया और सीधे पुलिस के वाहन में रख दिया। दुबे नारे लगाते रहे और पुलिस उन्हें पकड़ कर अपने साथ ले गई। राजेश दुबे इसके पहले भी निर्माणाधीन और बनकर तैयार औपचारिक उद्घाटन के आयोजन का इंतजार कर रहे कई निर्माणों का उद्घाटन जबरन कर चुके हैं।

महापौर ने भिजवाया जेल

प्रदर्शनकारी राजेश दुबे ने कहा कि उन्हें मेयर ने जेल भिजवाया है क्योंकि सतना नगर निगम में भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने लगी हैं। उन्होंने कहा कि जेल जाने से वे नहीं डरते,अन्याय – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। प्रेमनगर में बने रेलवे अंडर ब्रिज और सतना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 का भी जबरन उद्घाटन कर दिया था। वे सेमरिया चौक फ्लाई ओवर का उद्घाटन करने भी पहुंचे थे लेकिन उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे।

Related Articles

Back to top button