ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
मध्यप्रदेश

हाथ लगाते ही बिच्छू के डंक के जैसा दर्द देता है यह पौधा, माता अन्नपूर्णा धाम आने वाले श्रद्धालु रहे अलर्ट

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट की पहाड़ियों पर एक अजीबों-गरीब पौधा हैरत में डाल रहा है। दरअसल ग्रामीणों का दावा है कि इस पौधे के संपर्क में आते ही यह खुद करंट के झटके या बिच्छू के डंक की तरह दर्द देता है। यही नहीं मुसीबत में डालने वाली खुजली भी पैदा कर देता है। माता अन्नपूर्णा का धाम होने और नवरात्रि पर्व के कारण यहां आने वाले हजारों लोगों को इस पौधे से अलर्ट किया जा रहा है।

बालाघाट से 15 किलोमीटर दूर गढ़दा-बूढेंना कि पहाड़ियों पर 3-4 फीट की हाइट तक उगने वाले इस अनोखे पौधे को ग्रामीण चाचाबीबी के नाम से जानते हैं। मुसीबत में डालने वाला यह अनोखा पौधा इंसान के करीब आते ही हरकत करने लगता है जिसकी पत्तियों के उपर रेशे और रेशेदार फल भी लगते हैं। ग्रामीणों की मानें तो चाचाबीबी नामक इस पौधे से सावधान रहने की जरूरत है। यह पौधा पथरीली जगह पर झाड़ियों में होता है जो बहुतायत रूप से उगते हैं। यंहा अन्नपूर्णा धाम में दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु भक्तों को भी चाचाबीबी से अलर्ट किया जाता है। खासकर बच्चों, महिलाओं और कोमल, पतली त्वचा वालों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

सघन वनों से घिरे सतपुड़ा की पहाड़ियों पर वैसे तो कई रहस्यमयी जड़ी बूटी और पौधे हैं जो हैरत में और मुसीबत में डाल सकते हैं, लेकिन इस पौधे के करीब जाते ही पौधे की पत्तियों का हरकत में आकर शिकारी की तरह हमला करती है। जिससे खुजली के साथ बिजली के करंट की तरह झटका और बिच्छू के डंक की तरह दर्द होता है जो वाकई में मुसीबत मोल लेने के समान ही है, बहरहाल इस पौधे से लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button