ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
मध्यप्रदेश

मुस्लिम शख्स को गरबा पंडाल में माता की मूर्ति की स्थापना करने से रोका, बजरंग दल ने निरस्त कराया आयोजन

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम शख्स को गरबा पंडाल में माता की मूर्ति स्थापना करने से रोक दिया। हिंदूवादी लोग इंदौर पहुंचे और प्रशासन से गरबे का आयोजन निरस्त करवा दिया। बताया जाता है कि वर्ग विशेष का व्यक्ति यहां पर माता स्थापना के साथ गरबे का आयोजन करवाता था। इसे लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने आपति ली थी।

भंवरकुआ थाने पर बजरंग दल के रामेश्वर, रामदांगी और उनके साथी पहुंचे थे। इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने गुरुवार को बताया कि भावना नगर में पिछले कई सालों से फिरोज खान शिखर गरबा मंडल के नाम से नौ दिवसीय मूर्ति स्थापना के साथ गरबे का आयोजन करता है। यह आयोजन लव जिहाद को बढ़ाने देने के लिए किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी लगी है।

रामदांगी ने थाना प्रभारी को जानकारी देते हुए बताया कि जो मूर्ति पूजा पर विश्वास नहीं करते वह विधि विधान से किस तरह से नौ दिन पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया बजरंग दल इस तरह के आयोजनों में वर्ग विशेष के लोगों की एंट्री को लेकर पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर चुका है। जिसमें चेतावनी के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए यह आयोजन पुलिस प्रशासन ने निरस्त कर दिया। यहां पहुंचकर पुलिस ने टेंट और अन्य सामान हटवाया। बताया जाता है कि बीजेपी नगर अध्यक्ष के साथ इस आयोजन को लेकर कई जगह पोस्टर चस्पा हो गए थे।

Related Articles

Back to top button