ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मेडिकल कॉलेज के वॉशरुम में मिला कैमरा, टॉयलेट गई छात्रा की अचानक पड़ गई नजर, मचा हड़कंप

राजनांदगांव: यहां के मेडिकल कॉलेज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स वॉशरुम में हिडन कैमरा मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में कार्यरत सफाईकर्मी ने ये कैमरा लगाया था। मामला सामने आने के बाद फिलहाल सफाईकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र का है, जहां के मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स वॉशरुम से खुफिया कैमरा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब छात्राओं ने वॉशरुम का उपयोग किया तो अचानक उनकी नजर कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को इस बात की जानकारी दी।

गर्ल्स वॉशरुम में कैमरा मिलने की खबर पूरे कॉलेज में आग की तरह फैल गई। मामले में हड़कंप मचते देख प्रबंधन ने आनन फानन में लाल बाग थाने में सूचना दी और आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button