ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
खेल

महिला T20 WC: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 133 रनों का लक्ष्य

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला आज सिडनी के शो ग्राउंड स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 132 रनों का लक्ष्य आस्ट्रेलिया के सामने रखा है।

लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना भारत की कमजोरी रही है। आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला में टीम फाइनल तक पहुंची थी। भारत ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच गंवाया और एक जीता और फाइनल में मेजबान से हार गई।

भारत की नजरें पिछली हार का बदला लेने पर 
आस्ट्रेलिया ने अब तक छह बार हुए टी20 विश्व कप में चार बार जीत दर्ज की है। भारतीय मध्यक्रम और निचले क्रम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा ताकि नाकआउट में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को हराया जा सके। टीम प्रबंधन को सुनिश्चित करना होगा कि मध्यक्रम बार बार विफल साबित नहीं होने पाए। सोलह बरस की शेफाली वर्मा से भारत को अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी। वहीं लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में पदार्पण करने वाली 16 वर्ष की रिचा घोष को लगातार मौका मिलता है या नहीं, यह देखना होगा। गेंदबाजी में भारतीय टीम स्पिनरों पर काफी निर्भर है और उसके पास बहुत अच्छे तेज गेंदबाज भी नहीं है।

भारतीय महिला बल्लेबाजों और गेंदबाजों की अग्नि परीक्षा 

आम तौर पर अंतिम एकादश में अकेली स्पिनर रहने वाली शिखा पांडे पर शुरूआती सफलता दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। पांडे ने कहा, ‘नयी गेंद संभालने के कारण निश्चित तौर पर मैं शुरूआती कामयाबी के बारे में सोच रही हूं। हम पहले छह ओवर में विकेट लेना चाहेंगे क्योंकि बल्लेबाज उसी दौरान दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।’ भारतीय टीम से पिछली बार की तरह सेमीफाइनल में पहुंचने की तो उम्मीद है ही लेकिन अगर उससे आगे कुछ होता है तो भारत में महिला क्रिकेट के नए युग का सूत्रपात होगा। कोच डब्ल्यू वी रमन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘2018 टी20 विश्व कप से अब तक हालात बहुत बदले हैं। हमारे प्रदर्शन और बल्लेबाजी के रवैये में बदलाव आया है।’  

दोनों टीमें इस प्रकार है…. 

भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, तान्या भाटिया (w), अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़…

आस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (डब्ल्यू), बेथ मूनी, एशलीग गार्डन, मेग लैनिंग (सी), एलिसे पेरी, रैशेल हेन्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, डेलिसा किमिसन, मौली स्ट्रानो, मेगन शुट्ट..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button