ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
विदेश

ट्रंप का दिल मांगे मोर, बोले- अहमदाबाद में 1 करोड़ लोग करेंगे मेरा स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी भारत यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं भारत में अपने स्वागत को लेकर भी ट्रंप खासे उत्साहित हैं। ट्रंप चाहते हैं कि उनके स्वागत में लोगों की भीड़ ही भीड़ हो। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम के बीच उनके वेलकम में 70 लाख लोग खड़े होंगे लेकिन अब उनका कहना है कि 1 करोड़ लोग उनका स्वागत करेंगे। ट्रंप ने कहा कि मोटेरा स्टेडियम जाते वक्त 10 मिलियन (1 करोड़) लोग हमारा स्वागत करेंगे।

इससे पहले गुरुवार को अहमदाबाद नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने कहा कि हमारा मानना है कि रोड शो के दौरान गणमान्य लोगों के स्वागत में 1 से 2 लाख लोग शामिल होंगे। अहमदाबाद नगर निगम ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यक्रम में एकत्र होने वाले लोगों की जिस संख्या का दावा किया है, उससे यह आंकड़ा बहुत कम है।

ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि एयरपोर्ट से स्टेडियम के बीच 70 लाख लोग शामिल होंगे। यह बहुत उत्साहजनक होगा। मुझे उम्मीद है कि आप सब लोग इसका लुत्फ उठाएंगे। बता दें कि ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में स्थानीय मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अनुसार ट्रंप और मोदी पहले साबरमती आश्रम जाएंगे और फिर मोटेरा स्थित स्टेडियम पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button