ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 30 नक्सली

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस इनकी शिनाख्त कर रही है. मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस को नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर नारायणपुर पुलिस और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान मुठभेड़ हुई और इसमें 30 नक्सली मारे गए.

डीआरजी और एसटीएफ चला रही है ऑपरेशन

बस्तर क्षेत्र के आईजी ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में थुलथुली गांव के जंगल में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इनकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल की टीम भेजी गई थी. इसमें जिला रिजर्व गार्ड और एसटीएफ के जवान थे.

इलाके में रुक-रुककर फायरिंग हो रही

अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और 24 नक्सलियों को ढेर कर दिया. इनके शव, एके-47 और एसएलआर समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं. हमारे सभी जवान सुरक्षित हैं. इलाके में रुक-रुककर फायरिंग हो रही है.

इस साल अब तक मारे गए 189 नक्सली

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं. जो नक्सली मुख्यधारा में वापस आना चाहते हैं, उन्हें विशेष ऑपरेशन के तहत वापस आने का मौका भी दिया जा रहा है. इस प्रयास के बावजूद जो नक्सलवाद का रास्ता नहीं छोड़ रहे हैं और शांति बहाली में रुकावट बन रहे हैं, उनका खात्मा भी किया जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत सात जिलों वाले बस्तर रीजन में सुरक्षाबलों ने 189 नक्सलियों को मार गिराया है. अलग-अलग मुठभेड़ों में इनका खात्मा किया गया है. इसमें शुक्रवार को थुलथुली गांव के जंगल में मारे गए नक्सली भी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button