ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
महाराष्ट्र

बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश

पुणेः महाराष्ट्र में पुणे शहर के बाहरी इलाके में 21 वर्षीय युवती के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके पुरुष मित्र की पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे बोपदेव घाट इलाके की है। पुलिस ने शुक्रवार को दो संदिग्धों के ‘स्केच’ जारी किए और उन्हें पकड़ने के लिए लोगों से मदद मांगी। पुलिस ने बताया कि घटना कोंढवा पुलिस थाना क्षेत्र की है। कोंढवा पुलिस के अनुसार महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ उस इलाके में गई थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला और उसका पुरुष मित्र देर रात बोपदेव घाट इलाके में गए थे, जहां तीन अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उसके (महिला) साथ दुष्कर्म किया।” उन्होंने बताया कि तीनों ने पहले महिला के पुरुष मित्र को अपराध स्थल पर एक पेड़ से बांध दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

शर्मा ने बताया कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ पुणे शहर में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित ससून जनरल अस्पताल पहुंची, जिसके बाद शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस को घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई हैं। कोंढवा पुलिस थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना एक सुनसान जगह पर हुई और तीनों ने महिला के पुरुष मित्र के साथ भी मारपीट की।

इस बीच पुलिस ने घटनास्थल पर एक फोरेंसिक टीम भेजी और सुराग जुटाने तथा आरोपियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने महिला के पुरुष मित्र द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर दो संदिग्धों के स्केच तैयार किए हैं।” पुलिस ने तीन मोबाइल फोन नंबर (8691999689, 8275200947, 9307545045) उपलब्ध कराए हैं और लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे उनसे संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button