ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
उत्तरप्रदेश

पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों की हत्या पर कबूली ये बात

अमेठी की दलित टीचर फैमिली के हत्या का आरोपी चंदन वर्मा को पूनम से प्यार नहीं था, ये बात उसने मीडियाकर्मियों के सवाल पर स्वीकार की. हत्यारा अपने जुर्म पर पछतावा जता रहा है. दो मासूम बच्चों की हत्या पर उसका कहना है कि मुझसे गलती हो गई. पुलिस आरोपी चंदन को एक्स-रे के लिए अस्पताल लेकर आई थी. उसे रायबरेली जिला न्यायलय के लिए ले जाया गया है.

चंदन शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है. उसके दाहिने पैर में गोली लगी है. टीचर फैमिली की हत्या में इस्तेमाल किए हथियार की बरामदगी के दौरान चंदन दरोगा से पिस्टल छीनकर उनपर फायर कर दिया.पुलिस ने आत्म रक्षा के चंदन पर गोली चलाई, जो उसके पैर में जा लगी. चंदन वर्मा ने 3 अक्टूबर को सरकारी टीचर सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम और दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

चंदन बोला- नहीं था पूनम से कोई संबंध

मुठभेड़ में घायल हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा को एक्स-रे के लिए गौरीगंज अस्पताल लाया गया. यहां मीडियाकर्मियों ने उससे सवाल किए. उससे जब पूछा गया कि उसने मासूम बच्चों को क्यों मारा? इस पर उसने कहा, ‘उससे गलती हो गई’. पूनम के संबंधों के सवाल पर चंदन ने कहा, ‘मेरा कोई प्यार नही था’ उसने मीडिया के कैमरों के सामने बताया कि उसका पूनम से कोई संबंध नहीं था. उसका कहना है कि घटना पर उसे पछतावा है. पुलिस आरोपी का एक्सरा कराकर रायबरेली कोर्ट लेकर रवाना हो गई.

Related Articles

Back to top button