ब्रेकिंग
मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो... करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्... पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली...
मनोरंजन

अवार्ड शो में छाया बिग बाॅस कंटेस्टेंट माहिरा का लुक, गोल्डन गाउन में दिखीं गाॅर्जियस

मुंबई: माॅडल, एक्ट्रेस और ‘बिग बाॅस 13’ की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। माहिरा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। ‘बिग बाॅस’ के घर में भी उनके फैशन स्टेंटमेंट को काफी पसंद किया गया था।

ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक उनका हर लुक स्टाइलिश होता है। हाल ही में माहिरा मुंबई में हुए दादा साहब फाल्के अवार्ड शो में पहुंची। इस दौरान माहिरा का स्टाइलिश लुक देखने को मिला।

लुक की बात करें तो माहिरा गोल्डन कलर के गाउन में दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, पिंक ग्लाॅस और ओपन हेयर्स माहिरा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। माहिरा ने रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।

बता दें कि माहिरा बीते दिनों अपने लुक को लेकर काफी ट्रोल हुईं थीं। दरअसल, हाल ही में माहिरा बिग बाॅस के ग्रैंड फिनाले में पहुंची थीं। इस दौरान वह ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं थी।इसके साथ उन्होंने फिश टेल हेयर स्टाइल बनाया था।

माहिरा का ये गाउन काफी हद तक आलिया भट्ट जैसा था, जो उन्होंने हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान पहना था। इतना ही नहीं माहिरा का हेयरस्टाइल भी काफी हद तक आलिया से मिलता जुलता था। हालांकि माहिरा ने बाद में ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

काम की बात करें तो माहिरा शर्मा कई पंजाबी साॅन्ग में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा माहिरा कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। हालांकि माहिरा को बिग बॉस से काफी फेम मिला। माहिरा शर्मा ने शो में काफी लंबा सफर तय किया हालांकि, ग्रैंड फिनाले से 2 दिन पहले ही वह घर से बेघर हो गईं थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button