ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी बोले- दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए

इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एसके दास ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने के आरोपितों को सरेआम चौराहे पर गोली मार देना चाहिए। एसके दास इंदौर में भी आईजी रह चुके हैं। वे यहां पूर्व पुलिस अधिकारी और सीएम के ओएसडी रहे प्रवीण कक्कड़ की किताब का विमोचन करने के लिए आए थे।

‘माता-बहनें निर्भीक होकर करें भक्ति, पंडालों में पेट्रोलिंग करेगी शक्ति’

इंदौर में नवरात्र पर्व पर गरबा पंडाल, भजन संध्या, भंडारा और कन्या पूजन जैसे स्थलों पर माता-बहनों को घबराने की जरूरत नहीं है। शहर में सवा से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई है, जो माता-बहनों के घर पहुंचने तक पेट्रोलिंग करेगी। शनिवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमितसिंह ने ‘शक्ति दल’ के दस्तों को हरी झंडी दिखाकर मैदान में रवाना किया।

पुलिस आयुक्त (एडीजी) राकेश गुप्ता के मुताबिक शक्ति दल में सवा सौ से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों के साथ नगर सुरक्षा समिति सदस्यों (नसुसस) को भी शामिल किया गया है। इन्हें दोपहिया वाहन के साथ सभी थानों पर तैनात किया है। एक थाने पर चार सदस्यों की टीम भेजी गई है। बड़े और संवेदनशील थानों पर आठ सदस्यों को तैनात किया है।

शक्ति दल थाना प्रभारी से सूची लेकर गरबा पंडाल, भजन संध्या, कन्या पूजन स्थल, भंडारा आदि कार्यक्रमों में जाएगा। यह दल उन रास्तों में भी पेट्रोलिंग करेगा, जहां से बहन-बेटियों की आवाजाही ज्यादा रहती है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर(कानून) अमितसिंह के मुताबिक प्रशिक्षित पुलिसकर्मी मनचलों, छेड़छाड़ के आरोपित, संदेही और नशाखोरी करने वालों की धरपकड़ भी करेगी। आयोजकों और महिला प्रतिभागियों से संपर्क रखने का सुझाव भी दिया है।

हेल्प लाइन पर दें सूचना

नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर-7049119202 भी जारी किया है।

ग्रामीण क्षेत्र में निर्भया मोबाइल और ड्रोन से होगी पेट्रोलिंग

आईजी (ग्रामीण) अनुराग ने ग्रामीण क्षेत्र में निर्भया मोबाइल का गठन किया है, जो नवदुर्गा उत्सव के दौरान सतत पेट्रोलिंग करेगा। एसपी हितिका वासल के मुताबिक तीन मोबाइल में महिला पुलिसकर्मी व अधिकारी पदस्थ रहेंगी। आवारा तत्वों, छेड़छाड़ के आरोपितों की धरपकड़ की जाएगी। पुलिस पंडालों में ड्रोन कैमरे से भी पेट्रोलिंग कर रही है।

Related Articles

Back to top button