ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

अखिलेश ने ट्वीट कर CM योगी को समझाया समाजवाद का मतलब

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए ‘देश को समाजवाद नहीं चाहिए’ के अर्थ को समझाते हुए कहा कि सीएम योगी केवल कुछ खास लोगों के लिए ही काम करते हैं, उन्हें पूरे समाज से कोई मतलब नहीं है।
PunjabKesari
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया संविधान की मूल भावना के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि वो गरीब की जगह पूंजीपतियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वो कुछ खास लोगों के लिए काम करते हैं, समाज के लिए नहीं। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि वो उपेक्षित समाज की बराबरी के उपायों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि सामजवाद में जातिवाद तोड़ने का सुर है।

गौरतलब हो कि विधानसभा में सीएम योगी ने विपक्ष के तमाम सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला यह साबित करता है कि रामभक्त सही थे और गोलियां चलाने वाले गलत थे। उन्होंने सीधे-सीधे बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को निशाने पर लेते हुए कहा था कि सीएए प्रदर्शन के दौरान जहां देश विरोधी और आजादी के नारे लगे, वहां उन्होंने बच्चों को भेजा। आज उपद्रवी संविधान की दुहाई दे रहे हैं। योगी ने आगे कहा था कि सिम्मी का ही दूसरा नाम पीएफआई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button