ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

लालू के लाल तेजप्रताप ने CM नीतीश को बता दिया कंस, फिर छेड़ी बांसुरी की तान

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव विवादित बयान देते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने विवादित बयान दिया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कंस बता दिया है। इसके साथ ही तेजप्रताप ने कहा है कि जिस तरह से कंस का वध हुआ था, वैसे ही नीतीश कुमार का 2020 के विधानसभा चुनाव में वध किया जाएगा। तेजप्रताप के इस भाषण से बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

वहीं, महाशिवरात्रि के अवसर पर तेजप्रताप यादव ने अपने पटना स्थित आवास पर भगवान शिव की पूजा-आराधना की। तेजप्रताप यादव ने लाल रंग की धोती पीले रंग का कुर्ता पहन रखा था। माथे पर चंदन-तिलक लगाकर उन्होंने भगवान शिव का विधिवत रूद्राभिषेक किया।

बता दें कि हाजीपुर के राजापाकर में एक धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे तेज प्रताप ने लोगों को संबोधित करते हुए यह कह दिया कि जिस तरह से कंस का वध किया गया था उसी प्रकार आने वाले 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार का वध किया जाएगा। तेज प्रताप ने ये शब्द ना केवल खुद अपनी जबान से कही, बल्कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों भी कहलवाया।

तेजप्रताप ने मंच से सवाल किया कि 2020 में किसका वध होगा? इस दौरान उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से इसका जवाब भी मांगा और वहां मौजूद लोगों ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम लिया। इसके बाद तेजप्रताप यादव ने बांसुरी बजाई और शंख बजाकर भी सभा में मौजूद लोगों को अपनी और आकर्षित करते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सब को तैयार रहने को कहा। उनके बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।

इससे पहले भी तेजप्रताप सीएम नीतीश कुमार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी बयान दिया था। बीते दिनों पीएम मोदी ने दिल्ली के हुनर हाट पर बिहार का मशहूर व्यंजन लिट्टी-चोखा खाया, इसपर तेजप्रताप ने पीएम मोजी को लेकर विवादित ट्वीट किया तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। उसके बाद  तेजप्रताप ने गुरुवार को सत्तू खाया और पीएम मोदी को बिहार आने का न्योता दिया।

तेजप्रताप ने कहा था कि प्रधानमंत्री जी दिल्ली का लिट्टी चोखा छोड़िए और बिहार आइये, हम आपको अपने हाथों से बनाया सत्तू खिलाएंगे। इसे मैं और मेरे पिता लालू यादव भी काफी पसंद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button