ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद, दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी ने नमकीन व्यापारी की पिटाई की

इंदौर : इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक नमकीन व्यापारी की दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि आरोपी गुल्ला चौकसे, सोनू और अन्य लोगों का नमकीन व्यापारी से कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

फरियादी राजेंद्र गोयल की शिकायत पर परदेशीपुरा पुलिस ने गुल्ला चौकसे, उसके जीजा सोनू जायसवाल और अन्य साथियों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। फरियादी राजेंद्र ने बताया कि उनकी नमकीन की दुकान है। यहां पर गुल्ला चौकसे, सोनू और अन्य लोग आए और कार हटाने की बात पर विवाद करने लगे। इस दौरान उन्होंने मारपीट करना शुरू दी। आरोपी गुल्ला और सोनू द्वारा दुकान का सामान उठाकर बाहर फेंकने लगे। दुकान में लगी एलईडी भी फेंक दी। गुल्ला चौकसे के साथ आए बदमाश ने गोयल के सिर पर कोल्ड्रिंक की बोतल मार दी। मोबाइल भी छीन कर सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान आसपास के लोग आ गए। तब आरोपी वहां से भाग गए। बाद में राजेंद्र गोयल ने थाने पहुंच कर केस दर्ज करा दिया। वही पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें आरोपी गुल्ला चोकसे 2021 में पालदा में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी है और हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button