ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
हरियाणा

किसानों की आवाज बुलंद करने वाले गुरनाम सिंह चढूनी की बुरी हार, मिले सिर्फ इतने वोट

हरियाणा की सत्ता में बीजेपी लगातार तीसरी बार काबिज होती दिख रही है. अभी तक के नतीजों और सीटों पर बढ़त के लिहाज से कहा जा सकता है कि एक बार फिर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी हरियाणा की पिहोवा सीट पर हार जरूर गई है. मगर, किसानों की आवाज बुलंद करने वाले गुरनाम सिंह चढूनी को भी इस सीट पर जीत नहीं मिली है. उनकी बुरी हार हुई है. चढूनी को महज 1 हजार 170 वोट मिले हैं. इस सीट पर कांग्रेस के मनदीप चट्ठा ने जीत दर्ज की है.

पार्टी प्रत्याशी वोट
कांग्रेस मनदीप चट्ठा 64548
बीजेपी जय भगवान शर्मा 57995
लोकदल बलदेव सिंह वड़ैच 1772
जेजेपी सुखविंदर कौर 1253
संयुक्त संघर्ष पार्टी गुरुनाम सिंह चढूनी 1170
आम आदमी पार्टी गेहल सिंह संधू 890

हरियाणा चुनाव के अब तक आए रुझानों और नतीजों को लेकर बीजेपी में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. पार्टी मुख्यालय में जश्न की शुरुआत हो गई है. पार्टी नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे को लड्डू खिला रहे हैं और जश्न मना रहे हैं. बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े, सुधांशु त्रिवेदी, अनिल बलूनी और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की.

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार शाम पार्टी महासचिवों की एक बैठक बुलाई है. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भी पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते हैं. पीएम कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं. हरियाणा में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी शासित राज्यों में भी खुशी की लहर है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की भी प्रतिक्रिया आई है.

मैंने कहा था कि राहुल तीसरी बार असफल होंगे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार अध्यक्ष राहुल गांधी के असफल नेतृत्व का प्रमाण है. कांग्रेसी भी उनको अपना नेता नहीं मानते हैं. हरियाणा में प्रचार करते वक्त मैंने कहा था कि राहुल तीसरी बार असफल होंगे. लोगों को मालूम है कि कांग्रेसियों को उनका नेतृत्व पसंद नहीं है. हरियाणा के नतीजे पीएम मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के विकास एजेंडे में लोगों के भरोसे को दर्शाता है.

Related Articles

Back to top button