ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

’15 करोड़ मुस्लिम’ वाला बयान देकर फसे वारिस पठान, नफरत फैलाने के आरोप में FIR दर्ज

अपने बयान को लेकर विवादों में घिरे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन(AIMIM) नेता वारिस पठान की मुश्किलें बढ़ सकती है। कर्नाटक के कलबुर्गी पुलिस ने उनके खिलाफ खिलाफ भारतीय दंड सहिंता(IPC) की धारा 117, 153(दंगा फैलाने के लिए भड़काना) और धारा 153ए(दो समूहों में नफरत फैलाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता पठान ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि हम 15 करोड़ हैं और 100 करोड़ लोगों पर भारी हैं।

पठान ने 16 फरवरी को उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी में सीएए विरोधी रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर ये बयान दिये थे। उन्होंने कहा था कि हमें साथ चलना होगा। हमें आजादी लेनी होगी। जो चीजें मांगने से नहीं मिलती, हमें छीननी होगी। अब वक्त आ गया है। हमें बोला कि मां-बहनों को आगे भेज दिया और खुद कंबल में बैठ गये। अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गये। समझ लो, हम लोग साथ आ गये तो क्या होगा। AIMIM नेता ने कहा था कि हम 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं। यह बात याद रख लेना। पठान दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं की आलोचनाओं की ओर इशारा कर रहे थे।

पठान के इस भड़काऊ भाषण के बाद स्वार भास्कर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि बैठ जाओ चचा! अगर आप कुछ मदद करने लायक नहीं कह सकते तो इस प्रकार की बयानबाजी ना करो। ये बहुत ही गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय बयान है। इस प्रकार की बातें आंदोलन को गर्त में डाल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button