ब्रेकिंग
Palamu Mystery Disease: सिक्का गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 12 दिन बाद भी बीमारी का रहस्... Ranchi News: साझा लाइब्रेरी बनी 'झरना', छत से गिरते पानी के बीच पढ़ने को मजबूर हैं सैकड़ों छात्र Bhilai Steel Plant News: JLN अस्पताल के निजीकरण की चर्चा से हड़कंप, कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्... Kanker Crime News: बाघ की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' के तहत वन विभाग की बड़ी कार... MCB News: सोनवर्षा गांव में राशन वितरण में बड़ा घोटाला, 111 परिवारों को नहीं मिला अनाज; कलेक्टर से की... Raipur Buldozer Action: नकटी गांव में घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; मुआवजा और पुनर... Bilaspur News: NH-130 मुआवजा विवाद में किसानों की बड़ी जीत, कोर्ट ने 26 लाख रुपये भुगतान के दिए आदेश National Doctors Day: 'असली औषधि' बने डॉ. भेषज कुमार रामटेके, 23 सालों से नक्सल प्रभावित अंतागढ़ में... Khairagarh News: साल्हेवारा में 18 वर्षीय युवक ने उठाया जानलेवा कदम, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर Inspiration Story: निजी संपत्ति बेचकर बनाया था अस्पताल, अब रेडक्रॉस सोसाइटी देगी संत सुखदास साहेब के...
मध्यप्रदेश

स्पा सेंटर के मैनेजर की तवे से पीट-पीटकर हत्या, सीसीटीवी रिकॉर्डर उखाड़ ले गया आरोपी

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आने वाले बैढ़न थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर के मैनेजर की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, घटना मंगलवार रात की है हत्या का आरोप स्पा सेंटर के ही एक अन्य शाखा में पदस्थ मैनेजर पर लगा है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस का कहना है कि देर रात 2 बजे सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम सिकंदर रविदास है, जो बिहार का रहने वाला था और अंजलि सुधांशु स्पा सेंटर का मैनेजर था।

 प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस घटना का आरोपी बिलोंजी के स्पा सेंटर मैनेजर शिवम मिश्रा है, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को अंजाम किस कारण से दिया गया है इसका फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी मौके से सीसीटीवी रिकॉर्डर लेकर भाग गया प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम मिश्रा गाली गलौज कर रहा था जिस पर सिकंदर रविदास उसको समझाने लगा फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, शिवम ने तवे से सिकंदर रविदास की जान ले ली बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।

Related Articles

Back to top button